अयोध्या। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा BLS को अयोध्या सहित १२ ज़िलों में कॉमन सर्विस सेंटर के संचालन हेतु डिस्ट्रिक्ट सर्विस प्रोवाइडर नियुक्त किया गया | कंपनी ने डिजिटल क्रांति के इस युग में अयोध्या के युवाओं के लिए आजीविका बढ़ाने के साधनों के बारे में जागरूकता के लिए कार्यशाला का आयोजन किया |अयोध्या ज़िले में लगभग 1350 जन सेवा केंद्र इस कंपनी द्वारा संचालित किए जा रहे हैं| इसी संदर्भ में कंपनी दिन-प्रतिदिन यहां के युवाओं को डिजिटल क्रांति के प्रति जागरूक करने के अनेकों प्रयास कर रही है| कार्यक्रम के दौरान जन सेवा केंद्र ऑपरेटरों के लिए आयोजित इस कार्यशाला में गवर्नमेंट टू सिटीजन (G2C) सेवाओं के अतिरिक्त कई बिज़नेस टू कस्टमर (B2C) सेवाओं के बारे में भी जानकारी दी गई, जिन्हें अपने ग्राहकों को प्रदान करके ऑपरेटर अपनी आजीविका ही नहीं अच्छा मुनाफा भी कमा सकते हैं| इस अवसर पर जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बीएलएस कंपनी की सराहना करते हुए कहा कि “बीएल एस कंपनी ने डिजिटल क्रांति के तहत अयोध्या के युवाओं के लिए आजीविका बढ़ाने के जिन साधनों को मुहैया कराया है वह बहुत ही सराहनीय है, जिला प्रशासन सदैव उनके सहयोग के लिए तत्पर रहेगा । साथ ही उपस्थित रहे डिप्टी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपक पांडेय जी ने आयुष्मान सेवा के अंतर्गत लाभार्थीयों को सेवाएं प्रदान करने के लिए जन सेवा संचालकों को प्रेरित किया और उसके लिए सम्बंधित डाटा मुहैया करवाने से लेकर हर प्रकार की सहायता का आश्वासन भी दिया । जिला सूचना अधिकारी श्री प्रसून पांडेय जी ने भी सभी जन सेवा केंद्र संचालको को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र संचालकों को इन सभी सेवाओं का लाभ अयोध्या की जनता तक पहुंचना चाहिए जिस से उनकी आजीविका मे वृद्धि के साथ साथ जनता को भी सरकारी व गैर सरकारी सेवाओं का लाभ निरंतर मिलता रहे|उपस्थित ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सुश्री प्रिया मिश्रा तथा BLS जिला प्रभारी शोभनाथ वर्मा भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे और उन्होंने बीएलएस के इस प्रयास की सराहना की और अपनी शुभकामनायें दीं| उन्होंने जिले के नागरिकों के कल्याण के लिए किसी भी प्रयास के लिए हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया और साथ ही ऑपरेटरों को इन सेवाओं से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया ताकि इनकी मदद से वे आत्मनिर्भर बन सकें। मुख्यत: BLS Edutech की ‘मेक मनी ऑनलाइन’ तथा ‘इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स’ में प्रतिभागिओं ने बहुत उत्साह दिखाया| यह सेवा के डिजिटल साक्षरता अभियान के अंतर्गत अभियर्थिओं को इंटरनेट के माध्यम से घर बैठे ही धन कमाने के लिए निपुण करती है और नौकरी प्राप्त करने के लिए सक्षम बनती है| इस मौके पर Global Assure नामक कंपनी द्वारा Road Side Assistance सेवा लांच की गयी जिसके अंतर्गत ग्राहकों को कार अथवा दुपहिया वाहन के ख़राब, पंक्चर अथवा दुर्घटनाग्रस्त हो जाने पर मौके पर सहायता पहुँचाई जाती है और गाड़ी की लघु मरम्मत भी की जाती है| अगर गाड़ी चलने की स्थिति में न हो तो 25 किलोमीटर तक गेराज तक फ्री पहुँचाने की भी वयवस्था है | यही नहीं, इस प्लान के साथ Health Assistance भी दिया जाता है जिसके अंतर्गत डॉक्टर से फ़ोन अथवा वीडियो कॉल पर परामर्श भी लिया जा सकता है| दुर्घटना की अवस्था में 3 लाख का बीमा भी इस प्लान के अंतर्गत दिया जाता है| कार्यशाला के प्रतिभागिओं ने इस सेवा में भी बहुत उत्साह दिखाया और कहा कि यह सेवा उनकी रोज़मर्रा की ज़िंदगी में बहुत मददगार साबित होगी । कार्यक्रम के दौरान ‘बी एल एस सेवा मोबाइल ऐप और ‘ बीएलएस सेवा पोर्टल के बारे में भी बताया गया जिसे इस्तेमाल करके जन सेवा केंद्र ऑपरेटर लगभग 18 बी2सी सेवाओं को अपने ग्राहकों को प्रदान कर सकते हैं और 30 से 50 हज़ार महीना तक आसानी से कमा सकते हैं| इन सेवाओं में मनी ट्रांसफर (DMT & NMT), आधार से पैसा निकासी (AePS), आयुष्मान भारत, माइक्रो एटीएम, IRCTC रेल टिकट, पैन कार्ड, भारत बिल पेमेंट, मोबाइल रिचार्ज, रिफर्बिश्ड मोबाइल, अमेज़न और फ्लिपकार्ट, हमारा क्लिनिक, पासपोर्ट इत्यादि सेवाएं शामिल हैं|बीएलएस के बारे में बीएलएस भारत के विभिन्न राज्यों में नागरिक केंद्रित सेवाओं का प्रतिपादन करता है। कंपनी को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 12 ज़िलों में कॉमन सर्विस सेंटर के संचालन हेतु डीएसपी नियुक्त किया गया है | बीएलएस ने सरकार और सेवा भागीदारों द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न सेवाओं का उपयोग करने के लिए अपना स्वयं का व्यापक और वेब-सक्षम सेवा पोर्टल विकसित किया है। इस पोर्टल के माध्यम से प्राप्त विभिन्न सेवाओं के लिए बीएलएस एंड-टू-एंड एकीकृत समाधान प्रदान करता है। बीएलएस प्लेटफॉर्म का उपयोग करके, एक बटन के क्लिक पर सरकार की विभिन्न सेवाओं का लाभ उठाया जा सकता है।बीएलएस कई विभागों द्वारा जारी किए गए विभिन्न प्रमाणपत्रों के ऑनलाइन सत्यापन के लिए भी सेवा प्रदान करता है।बीएलएस गवर्नमेंट से सिटीजन जी 2 सी और बिज़नेस से कस्टमर बी 2 सी सर्विस प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है । कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के माध्यम से BLS नागरिकों के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग कर उनके प्रयासों और समय की बचत करवाता है। विभिन्न सरकारी विभागों से विभिन्न सार्वजनिक सेवाओं को हमारे सीएससी केंद्रों के माध्यम से नागरिकों के दरवाजे के पास तक पहुंचाया जाता है।बीएलएस सीएससी राज्य के दूरदराज के कोनों में सेवा केंद्र संचालक (एससीओ) नामक स्वयं-नियोजित युवाओं द्वारा संचालित किए जाते हैं, जो अपनी आजीविका के अलावा प्रशासनिक प्रणाली को एक विकेन्द्रीकृत स्व-शासन प्रदान करते हैं। बीएलएस ग्राहकों की भुगतान संबंधी सभी जरूरतों के लिए भी वन-स्टॉप समाधान प्रदान करता है।
🔥 ट्रेंडिंग
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़
- उत्तरप्रदेश:एनसीसी कैडेटों को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक जागरूकता प्रशिक्षण
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए
- उत्तरप्रदेश:पुलिस मुठभेड़: गोवध व हत्या प्रयास केस का शातिर अभियुक्त गोली लगने से गिरफ्तार
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन दस्तक: अपराधियों का डिजिटल सत्यापन और कड़ी निगरानी शुरू
- उत्तरप्रदेश:ब्रह्मदेव जागरण मंच द्वारा 71,000 रुपये का आर्थिक सहयोग
- उत्तरप्रदेश:संगोष्ठी में एड्स पर जागरूकता, विशेषज्ञों ने बताए बचाव व इलाज
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह सम्पन्न | दर्जनों जोड़ों ने लिए सात फेरे

डिजिटल क्रांति के साथ बीएल एस कंपनी का युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रयास
अयोध्या। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा BLS को अयोध्या सहित १२ ज़िलों में कॉमन सर्विस सेंटर के संचालन हेतु डिस्ट्रिक्ट सर्विस प्रोवाइडर नियुक्त किया गया | कंपनी ने डिजिटल क्रांति के इस युग में अयोध्या के युवाओं के लिए आजीविका बढ़ाने के साधनों के बारे में जागरूकता के लिए कार्यशाला का आयोजन किया |अयोध्या ज़िले में लगभग 1350 जन सेवा केंद्र इस कंपनी द्वारा संचालित किए जा रहे हैं| इसी संदर्भ में कंपनी दिन-प्रतिदिन यहां के युवाओं को डिजिटल क्रांति के प्रति जागरूक करने के अनेकों प्रयास कर रही है| कार्यक्रम के दौरान जन सेवा केंद्र ऑपरेटरों के लिए आयोजित इस कार्यशाला में गवर्नमेंट टू सिटीजन (G2C) सेवाओं के अतिरिक्त कई बिज़नेस टू कस्टमर (B2C) सेवाओं के बारे में भी जानकारी दी गई, जिन्हें अपने ग्राहकों को प्रदान करके ऑपरेटर अपनी आजीविका ही नहीं अच्छा मुनाफा भी कमा सकते हैं| इस अवसर पर जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बीएलएस कंपनी की सराहना करते हुए कहा कि “बीएल एस कंपनी ने डिजिटल क्रांति के तहत अयोध्या के युवाओं के लिए आजीविका बढ़ाने के जिन साधनों को मुहैया कराया है वह बहुत ही सराहनीय है, जिला प्रशासन सदैव उनके सहयोग के लिए तत्पर रहेगा । साथ ही उपस्थित रहे डिप्टी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपक पांडेय जी ने आयुष्मान सेवा के अंतर्गत लाभार्थीयों को सेवाएं प्रदान करने के लिए जन सेवा संचालकों को प्रेरित किया और उसके लिए सम्बंधित डाटा मुहैया करवाने से लेकर हर प्रकार की सहायता का आश्वासन भी दिया । जिला सूचना अधिकारी श्री प्रसून पांडेय जी ने भी सभी जन सेवा केंद्र संचालको को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र संचालकों को इन सभी सेवाओं का लाभ अयोध्या की जनता तक पहुंचना चाहिए जिस से उनकी आजीविका मे वृद्धि के साथ साथ जनता को भी सरकारी व गैर सरकारी सेवाओं का लाभ निरंतर मिलता रहे|उपस्थित ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सुश्री प्रिया मिश्रा तथा BLS जिला प्रभारी शोभनाथ वर्मा भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे और उन्होंने बीएलएस के इस प्रयास की सराहना की और अपनी शुभकामनायें दीं| उन्होंने जिले के नागरिकों के कल्याण के लिए किसी भी प्रयास के लिए हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया और साथ ही ऑपरेटरों को इन सेवाओं से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया ताकि इनकी मदद से वे आत्मनिर्भर बन सकें। मुख्यत: BLS Edutech की ‘मेक मनी ऑनलाइन’ तथा ‘इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स’ में प्रतिभागिओं ने बहुत उत्साह दिखाया| यह सेवा के डिजिटल साक्षरता अभियान के अंतर्गत अभियर्थिओं को इंटरनेट के माध्यम से घर बैठे ही धन कमाने के लिए निपुण करती है और नौकरी प्राप्त करने के लिए सक्षम बनती है| इस मौके पर Global Assure नामक कंपनी द्वारा Road Side Assistance सेवा लांच की गयी जिसके अंतर्गत ग्राहकों को कार अथवा दुपहिया वाहन के ख़राब, पंक्चर अथवा दुर्घटनाग्रस्त हो जाने पर मौके पर सहायता पहुँचाई जाती है और गाड़ी की लघु मरम्मत भी की जाती है| अगर गाड़ी चलने की स्थिति में न हो तो 25 किलोमीटर तक गेराज तक फ्री पहुँचाने की भी वयवस्था है | यही नहीं, इस प्लान के साथ Health Assistance भी दिया जाता है जिसके अंतर्गत डॉक्टर से फ़ोन अथवा वीडियो कॉल पर परामर्श भी लिया जा सकता है| दुर्घटना की अवस्था में 3 लाख का बीमा भी इस प्लान के अंतर्गत दिया जाता है| कार्यशाला के प्रतिभागिओं ने इस सेवा में भी बहुत उत्साह दिखाया और कहा कि यह सेवा उनकी रोज़मर्रा की ज़िंदगी में बहुत मददगार साबित होगी । कार्यक्रम के दौरान ‘बी एल एस सेवा मोबाइल ऐप और ‘ बीएलएस सेवा पोर्टल के बारे में भी बताया गया जिसे इस्तेमाल करके जन सेवा केंद्र ऑपरेटर लगभग 18 बी2सी सेवाओं को अपने ग्राहकों को प्रदान कर सकते हैं और 30 से 50 हज़ार महीना तक आसानी से कमा सकते हैं| इन सेवाओं में मनी ट्रांसफर (DMT & NMT), आधार से पैसा निकासी (AePS), आयुष्मान भारत, माइक्रो एटीएम, IRCTC रेल टिकट, पैन कार्ड, भारत बिल पेमेंट, मोबाइल रिचार्ज, रिफर्बिश्ड मोबाइल, अमेज़न और फ्लिपकार्ट, हमारा क्लिनिक, पासपोर्ट इत्यादि सेवाएं शामिल हैं|बीएलएस के बारे में बीएलएस भारत के विभिन्न राज्यों में नागरिक केंद्रित सेवाओं का प्रतिपादन करता है। कंपनी को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 12 ज़िलों में कॉमन सर्विस सेंटर के संचालन हेतु डीएसपी नियुक्त किया गया है | बीएलएस ने सरकार और सेवा भागीदारों द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न सेवाओं का उपयोग करने के लिए अपना स्वयं का व्यापक और वेब-सक्षम सेवा पोर्टल विकसित किया है। इस पोर्टल के माध्यम से प्राप्त विभिन्न सेवाओं के लिए बीएलएस एंड-टू-एंड एकीकृत समाधान प्रदान करता है। बीएलएस प्लेटफॉर्म का उपयोग करके, एक बटन के क्लिक पर सरकार की विभिन्न सेवाओं का लाभ उठाया जा सकता है।बीएलएस कई विभागों द्वारा जारी किए गए विभिन्न प्रमाणपत्रों के ऑनलाइन सत्यापन के लिए भी सेवा प्रदान करता है।बीएलएस गवर्नमेंट से सिटीजन जी 2 सी और बिज़नेस से कस्टमर बी 2 सी सर्विस प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है । कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के माध्यम से BLS नागरिकों के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग कर उनके प्रयासों और समय की बचत करवाता है। विभिन्न सरकारी विभागों से विभिन्न सार्वजनिक सेवाओं को हमारे सीएससी केंद्रों के माध्यम से नागरिकों के दरवाजे के पास तक पहुंचाया जाता है।बीएलएस सीएससी राज्य के दूरदराज के कोनों में सेवा केंद्र संचालक (एससीओ) नामक स्वयं-नियोजित युवाओं द्वारा संचालित किए जाते हैं, जो अपनी आजीविका के अलावा प्रशासनिक प्रणाली को एक विकेन्द्रीकृत स्व-शासन प्रदान करते हैं। बीएलएस ग्राहकों की भुगतान संबंधी सभी जरूरतों के लिए भी वन-स्टॉप समाधान प्रदान करता है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें