V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

निजीकरण के खिलाफ बैंककर्मी दूसरे दिन हड़ताल पर रहे

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन्स के आवाहन पर दो दिवसीय हड़ताल के क्रम में आज दूसरे दिन भी शुक्रवार को प्रतापगढ़ के सभी राष्ट्रीयकृत बैंको व स्टेट बैंक के सभी अधिकारी व कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इसीक्रम में पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा के सामने प्रदर्शन के पश्चात स्टेट बैंक आफ इंडिया की मुख्य शाखा के सामने प्रदर्शन, धरना व सभा का आयोजन किया गया। सभा को सम्बोधित करते हुए यूनाइटेड फोरम प्रतापगढ़ इकाई के संयोजक नारेन्द्र प्रसाद मिश्रा ने कहा कि हम सार्वजनिक क्षेत्र के बैंको का निजीकरण करने की नीति व संसद सत्र में लाए जाने वाले प्रस्तावित बैंकिंग ला अमेन्डमेन्ट बिल का पुरजोर विरोध करते है क्योकि सरकारी बैंको को निजीकरण में लाना न केवल बैंक कर्मचारियो के लिए ही घातक है बल्कि देश की अर्थव्यवस्था के लिए भी घातक है। सभा की अध्यक्षता यूपीजीईयू के अध्यक्ष साथी सच्चिदानन्द पांडे ने किया। सभा को प्रमुख रूप से आशीष सिंह बैंक आफ बड़ौदा, शिवाकांत शुक्ल एसबीआई, प्रेरणा शुक्ला, नीलेश दूबे बीओबी, देवेन्द्र मौर्य पीएनबी, प्रेम प्रकाश मौर्य केनरा बैंक, आशीष सिंह, बीओबी, अमर सोनी, बैंक आफ इंडिया, एसबी सिंह बीओबी, रोहित मिश्रा बीओबी ने सम्बोधित किया। सभा में प्रमुख रूप से हरिकेश कुमार, गोविन्दा, संजय कुमार सरोज, भूपेन्द्र सिंह, रामदेव, अनिल, अशोक कुमार, कमलेश कुमार पांडे, उमाशंकर पांडे, दिनेश, शिवेश मिश्रा, गौरव सिंह, विष्णु शर्मा, हिमांशु तिवारी, सत्य प्रकाश, दीपाली श्रीवास्तव, गया प्रकाश कुशवाहा समेत लगभग 75 लोग उपस्थित थे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन्स के आवाहन पर दो दिवसीय हड़ताल के क्रम में आज दूसरे दिन भी शुक्रवार को प्रतापगढ़ के सभी राष्ट्रीयकृत बैंको व स्टेट बैंक के सभी अधिकारी व कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इसीक्रम में पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा के सामने प्रदर्शन के पश्चात स्टेट बैंक आफ इंडिया की मुख्य शाखा के सामने प्रदर्शन, धरना व सभा का आयोजन किया गया। सभा को सम्बोधित करते हुए यूनाइटेड फोरम प्रतापगढ़ इकाई के संयोजक नारेन्द्र प्रसाद मिश्रा ने कहा कि हम सार्वजनिक क्षेत्र के बैंको का निजीकरण करने की नीति व संसद सत्र में लाए जाने वाले प्रस्तावित बैंकिंग ला अमेन्डमेन्ट बिल का पुरजोर विरोध करते है क्योकि सरकारी बैंको को निजीकरण में लाना न केवल बैंक कर्मचारियो के लिए ही घातक है बल्कि देश की अर्थव्यवस्था के लिए भी घातक है। सभा की अध्यक्षता यूपीजीईयू के अध्यक्ष साथी सच्चिदानन्द पांडे ने किया। सभा को प्रमुख रूप से आशीष सिंह बैंक आफ बड़ौदा, शिवाकांत शुक्ल एसबीआई, प्रेरणा शुक्ला, नीलेश दूबे बीओबी, देवेन्द्र मौर्य पीएनबी, प्रेम प्रकाश मौर्य केनरा बैंक, आशीष सिंह, बीओबी, अमर सोनी, बैंक आफ इंडिया, एसबी सिंह बीओबी, रोहित मिश्रा बीओबी ने सम्बोधित किया। सभा में प्रमुख रूप से हरिकेश कुमार, गोविन्दा, संजय कुमार सरोज, भूपेन्द्र सिंह, रामदेव, अनिल, अशोक कुमार, कमलेश कुमार पांडे, उमाशंकर पांडे, दिनेश, शिवेश मिश्रा, गौरव सिंह, विष्णु शर्मा, हिमांशु तिवारी, सत्य प्रकाश, दीपाली श्रीवास्तव, गया प्रकाश कुशवाहा समेत लगभग 75 लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment