V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

कॉमन सर्विस सेंटर के संचालकों ने निकाली बाइक रैली

प्रतापगढ़। सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार की संस्था सीएससी ई- गवर्नेंस सर्विजेज़ इंडिया लिमिटेड द्वारा संचालित कॉमन सर्विस सेंटरों के माध्यम से विभिन्न लाभार्थी सेवाओं का अभियान चलाकर नागरिकों को पंजीकरण करने के क्रम मे आज प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत एक बाइक रैली का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ जिला मुख्यालय से उप कृषि निदेशक अधिकारी रघुराज सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। बाइक रैली करने का उद्देश्य किसान भाइयों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के संबंध मे जागरूक करना है। बताते चलें कि, आयुष्मान भारत, ई-श्रम पंजीकरण, प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान, प्रधामंत्री किसान मानधन योजना, प्रधामंत्री व्यापारी मानधन योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री सम्माननिधि योजना, आदि का आयोजन कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से किया जाता है। रैली के माध्यम से लोगों को डिजिटल सेवा योजना के बारे में जागरूक किया गया कि लोग अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर से अपने सेवा का लाभ ले सकते हैं। इस रैली में प्रतापगढ़ जिले से कॉमन सर्विस सेंटर संचालकों ने भाग लिया और जिला प्रबंधक संदीप पाण्डेय और पंकज शर्मा ने संचालकों को रैली में शामिल होने के लिए धन्यवाद दिया।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
प्रतापगढ़। सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार की संस्था सीएससी ई- गवर्नेंस सर्विजेज़ इंडिया लिमिटेड द्वारा संचालित कॉमन सर्विस सेंटरों के माध्यम से विभिन्न लाभार्थी सेवाओं का अभियान चलाकर नागरिकों को पंजीकरण करने के क्रम मे आज प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत एक बाइक रैली का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ जिला मुख्यालय से उप कृषि निदेशक अधिकारी रघुराज सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। बाइक रैली करने का उद्देश्य किसान भाइयों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के संबंध मे जागरूक करना है। बताते चलें कि, आयुष्मान भारत, ई-श्रम पंजीकरण, प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान, प्रधामंत्री किसान मानधन योजना, प्रधामंत्री व्यापारी मानधन योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री सम्माननिधि योजना, आदि का आयोजन कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से किया जाता है। रैली के माध्यम से लोगों को डिजिटल सेवा योजना के बारे में जागरूक किया गया कि लोग अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर से अपने सेवा का लाभ ले सकते हैं। इस रैली में प्रतापगढ़ जिले से कॉमन सर्विस सेंटर संचालकों ने भाग लिया और जिला प्रबंधक संदीप पाण्डेय और पंकज शर्मा ने संचालकों को रैली में शामिल होने के लिए धन्यवाद दिया।

Leave a Comment