अमेठी। आंगनबाड़ी कर्मचारी व सहायिका एसोसिएशन अमेठी ने अपनी मांगो का निस्तारण न होने के चलते थाली व चम्मच बजाकर विरोध जताया। साथ ही योगी सरकार को अपना वादा याद दिलाया। इस दौरान एसो. के संरक्षक देशराज तिवारी एवं ब्लाक अध्यक्ष भानमती सरोज ने बताया कि योगी सरकार अपने वादो को पूरा नहीं कर रही है। यही नहीं बार बार आश्वासन देने के बावजूद आंगनबाड़ी कार्यकत्रियो एवं सहायिकाओ को सम्मान जनक मानदेय नहीं दिया जा रहा है। इससे आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां आर्थिक शोषण का शिकार हो रही है। इसी के चलते आज थाली व चम्मच बजाकर योगी सरकार को वादा याद दिलाया गया कि भाजपा के राज में उनके हाथ में कटोरा आ गया है। इस दौरान तमाम आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं सहायिकाएं मौजूद रही।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें