मानधाता (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव बुआपुर में एक वृद्ध ने संदिग्ध दशा में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर लिया। उसकी लाश बाग में पेड़ से लटकी हुई बरामद हुई। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
बुआपुर गांव निवासी रामसजीवन प्रजापति 60 पुत्र स्व. महावीर प्रजापति आज सुबह घर से चाय नाश्ता करके निकले थे। दिन में करीब डेढ बजे ज्ञात हुआ कि गांव के किनारे अब्दुल्ला के बाग में स्थित ढेरा के पेड़ में उसका शव लटक रहा है। इसकी जानकारी जब परिजनो को हुई तो हक्का बक्का रह गए। परिजन फौरन मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणो की भीड़ लग गई। साथ ही पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। सूचना पाकर मानधाता थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही शव का पंचनामा करके अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। मृतक के सभी बच्चे भोलानाथ प्रजापति, कुलदीप प्रजापति, रंजीत प्रजापति, संदीप प्रजापति तथा एक पुत्री है। सभी की शादी हो चुकी है। घटना से मृतक के परिजनो में कोहराम मचा है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें