आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। सांगीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव वीरशाहपुर में खेत की तरफ जा रही युवती को रास्ते में घात लगाकर बैठे पड़ोसी युवक ने पकड़कर जबरन दुष्कर्म किया। साथ ही जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा जांच कर रही है। इस मामले में पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि शुक्रवार को शाम करीब चार बजे घर से वह खेत जा रही थी। रास्ते में पहले से घात लगाकर गांव का विजय रजक पुत्र रामचन्द्र रजक बैठा था। उसने अचानक पकड़ा तथा मुंह दबाकर जमीन में गिरा दिया। इसके बाद उसने जबरन दुष्कर्म किया। हल्ला गुहार मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पीड़िता ने किसी तरह घर पहुंचकर परिजनो को जानकारी दी। परिजन भी जानकारी होने पर आवाक रह गए। साथ ही पीड़िता को थाने ले जाकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही युवती को मेडिकल के लिए भेजकर जांच पड़ताल कर रही है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें