साकेत पीजी कालेज ने मेडिकल कालेज को 10 ब्लोवर व 4 आक्सीजन कन्सट्रेटर सौपा
🔔 यह भी पढ़ें...
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। साकेत पीजी कालेज के सभागार में आज महेश चन्द्र श्रीवास्तव अध्यक्ष काशी प्रान्त भारतीय जनता पार्टी की उपस्थिति में आयोजित सद्भावना कार्यक्रम में डा. सोने लाल पटेल, राजकीय मेडिकल कालेज को 10 ब्लोवर और 4 आक्सीजन कन्संट्रेटर साकेत गु्रप आॅफ कालेजज द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्रबंधक अरविन्द श्रीवास्तव ने कहा कि यह कार्यक्रम इसलिए आयोजित किया गया है कि सभी छात्राओ में सामाजिक दायित्व का बोध जागृति हो सके और यह समझे कि केवल सरकारी सुधिाओ पर आश्रित रहकर जीने के बजाय हम सब मिलकर बड़ी से बड़ी विपदाओं को परास्त कर सकते है। मुख्य अतिथि महेश चन्द्र ने कहा कि सेवाभाव को जागृति करना मनुष्य को पशुत्वभाव से बाहर निकालना है और हम सब आज इस कार्यक्रम में शरीक होकर मनुष्य मात्र के लिए जीने का संकल्प लेते है। चिकित्सा महाविद्यालय की ओर से प्राचार्य डा. आर्य दीपक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अरविन्द कुमार और मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डा. रीना प्रसाद उपस्थित रही। उन्होने साकेत परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया और कोविड पीरियड में साकेत द्वारा किये गये कार्यो की सराहना की। कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय की छात्राओ शिवानी श्रीवास्तव, रूचि, मिताली, श्वेता, प्रिया, प्रतीक्षा, हेमा, रीमा द्वारा प्रस्तुत साई वंदना, सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के तीनो इकाइयो के कार्यक्रमाधिकारी डा. अनीता पांडेय, अनन्त प्रकाश शुक्ला एवं डा. प्रतिभा मिश्रा द्वारा किया गया। संचालन महाविद्यालय की छात्रा शालिनी पांडेय द्वारा किया गया। कार्यक्रम में आये हुए आगन्तुको के प्रति आभार महाविद्यालय की प्राचाार्य डा. श्रीमती नीलिमा श्रीवास्तव द्वारा किया गया।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें







































































