V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर रामनगरी में उमड़े भक्त

चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस
अयोध्या। सरयू के तट पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। सुबह से ही सरयू के घाट पर श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर श्रद्धालु सरयू में स्न्नान कर रहे हैं। सरयू स्नान के बाद श्रद्धालु राम जन्मभूमि में विराजमान रामलला, हनुमानगढ़ी, कनक भवन और नागेश्वर नाथ समेत अन्य मंदिरों में दर्शन पूजन कर रहे हैं। अयोध्या के सभी मठ मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी हुई है। प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडे ने सुबह विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा में तैनात पुलिस अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। कोविड काल में सामूहिक स्नान पर प्रतिबंध लगा था। दो साल बाद घाटों पर रौनक दिखाई दे रही है। वहीं कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व पर रामनगरी में भक्त उमड़ पड़े। प्रशासन दिन भर भीड़ को नियंत्रित करने व सुरक्षा को में जुटा रहा है।पूर्णिमा पर बड़ी संख्या में भक्तों ने सरयू में स्नान कर दर्शन-पूजन किया। अयोध्या में श्रीराम व बजरंगबली का जयघोष गूंज रहा है।  पूर्णिमा पर भोर  दर्शन-पूजन व स्नान कर रहे हैं।बड़ी संख्या में भक्तों ने शुक्रवार को भी पावन सलिला सरयू में स्नान कर विभिन्न मठ-मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। हनुमानगढ़ी में दिन भर दर्शन को भक्तों की कतार लगी रही। रामलला का दरबार भी भक्तों से गुलजार रहा। कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर  सरयू स्नान में लोगों की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय द्वारा अयोध्या क्षेत्र में भ्रमण कर व्यवस्था का निरीक्षण किया गया एवं ड्यूटी पर लगे पुलिस बल को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस
अयोध्या। सरयू के तट पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। सुबह से ही सरयू के घाट पर श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर श्रद्धालु सरयू में स्न्नान कर रहे हैं। सरयू स्नान के बाद श्रद्धालु राम जन्मभूमि में विराजमान रामलला, हनुमानगढ़ी, कनक भवन और नागेश्वर नाथ समेत अन्य मंदिरों में दर्शन पूजन कर रहे हैं। अयोध्या के सभी मठ मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी हुई है। प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडे ने सुबह विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा में तैनात पुलिस अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। कोविड काल में सामूहिक स्नान पर प्रतिबंध लगा था। दो साल बाद घाटों पर रौनक दिखाई दे रही है। वहीं कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व पर रामनगरी में भक्त उमड़ पड़े। प्रशासन दिन भर भीड़ को नियंत्रित करने व सुरक्षा को में जुटा रहा है।पूर्णिमा पर बड़ी संख्या में भक्तों ने सरयू में स्नान कर दर्शन-पूजन किया। अयोध्या में श्रीराम व बजरंगबली का जयघोष गूंज रहा है।  पूर्णिमा पर भोर  दर्शन-पूजन व स्नान कर रहे हैं।बड़ी संख्या में भक्तों ने शुक्रवार को भी पावन सलिला सरयू में स्नान कर विभिन्न मठ-मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। हनुमानगढ़ी में दिन भर दर्शन को भक्तों की कतार लगी रही। रामलला का दरबार भी भक्तों से गुलजार रहा। कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर  सरयू स्नान में लोगों की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय द्वारा अयोध्या क्षेत्र में भ्रमण कर व्यवस्था का निरीक्षण किया गया एवं ड्यूटी पर लगे पुलिस बल को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

Leave a Comment