V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया हुनर

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। सदर विकास खण्ड क्षेत्र के फेनहा स्थित इस्माइल शहीद इण्टर कालेज में विभिन्न प्रतियोगितायें आयोजित की गयी। जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बाद में अव्वल छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रबन्धक ने हौंसला आफजाई करते हुए पुरस्कृत किया। विद्यालय में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। जिसमें कक्षा-9 की छात्रा सानिया सबरीन व गुलिस्ता अव्वल रहीं। इसी तरह मेंहदी प्रतियोगिता में कक्षा-7 की अल्समा ने बाजी मारी। मटका निर्माण प्रतियोगिता में कक्षा-6 की छात्रा महविश वफा अव्वल रहीं। इसी तरह कबड्डी प्रतियोगिता में हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट के छात्रों ने प्रतिभाग किया। जिसमें शाह आलम हमजा मसूदउर्रहमान की टीम विजेता घोषित हुई। विद्यालय प्रबन्धक अजीजुर्रहमान ने प्रतियोगिताओं में शामिल बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इससे बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। खेलों के आयोजन से बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास होता है। जिससे उनमें आगे बढ़ने की आकांक्षा उत्पन्न होती है। इसके पश्चात उन्होने सफल छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर अख्तर मुजम्मिल, राशिद, मुजीबुर्रहमान, जरीना, सुमैया, हिना, गुलनाम, वाहिदा समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकायें व अभिभावकगण मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। सदर विकास खण्ड क्षेत्र के फेनहा स्थित इस्माइल शहीद इण्टर कालेज में विभिन्न प्रतियोगितायें आयोजित की गयी। जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बाद में अव्वल छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रबन्धक ने हौंसला आफजाई करते हुए पुरस्कृत किया। विद्यालय में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। जिसमें कक्षा-9 की छात्रा सानिया सबरीन व गुलिस्ता अव्वल रहीं। इसी तरह मेंहदी प्रतियोगिता में कक्षा-7 की अल्समा ने बाजी मारी। मटका निर्माण प्रतियोगिता में कक्षा-6 की छात्रा महविश वफा अव्वल रहीं। इसी तरह कबड्डी प्रतियोगिता में हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट के छात्रों ने प्रतिभाग किया। जिसमें शाह आलम हमजा मसूदउर्रहमान की टीम विजेता घोषित हुई। विद्यालय प्रबन्धक अजीजुर्रहमान ने प्रतियोगिताओं में शामिल बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इससे बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। खेलों के आयोजन से बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास होता है। जिससे उनमें आगे बढ़ने की आकांक्षा उत्पन्न होती है। इसके पश्चात उन्होने सफल छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर अख्तर मुजम्मिल, राशिद, मुजीबुर्रहमान, जरीना, सुमैया, हिना, गुलनाम, वाहिदा समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकायें व अभिभावकगण मौजूद रहे।

Leave a Comment