V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने दी पत्रकार संतोष सिंह को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि

प्रतापगढ़। ग्राम पंचायत जेठवारा निवासी लोकमित्र दैनिक के पत्रकार संतोष कुमार सिंह (45 वर्ष) के असामयिक निधन पर द जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। बता दें कि सामाजिक सरोकार एवं भ्रष्टाचार के विरुद्ध मुखर होकर अपनी कलम चलाने वाले संतोष सिंह 3 साल पहले रात्रि में अपने छत से गिर गए थे जिससे उनके स्पाइनल की क्षति हुई थी।उनका प्रयागराज में ऑपरेशन भी करवाया गया लेकिन इसके बावजूद आज तक वह चल फिर नहीं सकते थे।बुधवार की शाम उनका निधन हो गया जिसे सुनकर पत्रकारों एवं प्रबुद्ध जनों में शोक व्याप्त है। उनकी शव यात्रा में शामिल होकर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए द जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ०रणजीत सिंह ने कहा कि संतोष कुमार सिंह एक ऐसे पत्रकार थे जो जन सरोकार की खबरों को अक्सर उठाया करते थे।भ्रष्टाचार के विरुद्ध अपनी आवाज लेखनी के माध्यम से मुखर करने वाले संतोष सिंह का पत्रकारिता के क्षेत्र में दिया गया योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।संगठन की प्रतापगढ़ जिला इकाई के अध्यक्ष अजय सोनी भी उनकी शव यात्रा में शामिल हुये। अलावा प्रतापगढ़ इकाई के अनंत सिंह तोमर, राजेश सिंह, प्रदीप सिंह,प्रिंस प्रजापति, राम बरन, रत्नेश कुमार,डॉ०सुजीत कुमार दयाशंकर तिवारी,अरविंद दुबे, फारुख खान,रंजन रजक,कपिल मौर्य, कुलदीप शुक्ल,दुर्गेश शुक्ल, कुलदीप तिवारी,संजीव तिवारी, मोहम्मद शमशाद,आनंद प्रकाश त्रिपाठी,प्रमोद कुमार सिंह, मुकेश सिंह,शिवेन्द्र सिंह,रामेन्द्र सिंह, विराज प्रताप सिंह,अंकित सिंह,सतीश कुमार चौरसिया,      वीरेन्द्र सोनी आदि ने अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
प्रतापगढ़। ग्राम पंचायत जेठवारा निवासी लोकमित्र दैनिक के पत्रकार संतोष कुमार सिंह (45 वर्ष) के असामयिक निधन पर द जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। बता दें कि सामाजिक सरोकार एवं भ्रष्टाचार के विरुद्ध मुखर होकर अपनी कलम चलाने वाले संतोष सिंह 3 साल पहले रात्रि में अपने छत से गिर गए थे जिससे उनके स्पाइनल की क्षति हुई थी।उनका प्रयागराज में ऑपरेशन भी करवाया गया लेकिन इसके बावजूद आज तक वह चल फिर नहीं सकते थे।बुधवार की शाम उनका निधन हो गया जिसे सुनकर पत्रकारों एवं प्रबुद्ध जनों में शोक व्याप्त है। उनकी शव यात्रा में शामिल होकर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए द जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ०रणजीत सिंह ने कहा कि संतोष कुमार सिंह एक ऐसे पत्रकार थे जो जन सरोकार की खबरों को अक्सर उठाया करते थे।भ्रष्टाचार के विरुद्ध अपनी आवाज लेखनी के माध्यम से मुखर करने वाले संतोष सिंह का पत्रकारिता के क्षेत्र में दिया गया योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।संगठन की प्रतापगढ़ जिला इकाई के अध्यक्ष अजय सोनी भी उनकी शव यात्रा में शामिल हुये। अलावा प्रतापगढ़ इकाई के अनंत सिंह तोमर, राजेश सिंह, प्रदीप सिंह,प्रिंस प्रजापति, राम बरन, रत्नेश कुमार,डॉ०सुजीत कुमार दयाशंकर तिवारी,अरविंद दुबे, फारुख खान,रंजन रजक,कपिल मौर्य, कुलदीप शुक्ल,दुर्गेश शुक्ल, कुलदीप तिवारी,संजीव तिवारी, मोहम्मद शमशाद,आनंद प्रकाश त्रिपाठी,प्रमोद कुमार सिंह, मुकेश सिंह,शिवेन्द्र सिंह,रामेन्द्र सिंह, विराज प्रताप सिंह,अंकित सिंह,सतीश कुमार चौरसिया,      वीरेन्द्र सोनी आदि ने अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है

Leave a Comment