प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। सांगीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामगंज भोजपुर बाजार के पास बाइको की आमने सामने टक्कर में महिला समेत छह लोग जख्मी हो गए। उन्हे इलाज के लिए सीएचसी सांगीपुर ले जाकर भर्ती कराया गया। सांगीपुर थाना क्षेत्र के गांव खजुरी निवासी अंकित सरोज 25 पुत्र दयाराम सरोज आज अपरान्ह अपनी बहन प्रीती 20 रिश्तेदार लक्ष्मी देवी 15 पुत्री राममिलन सरोज व अंजली सरोज 18 पुत्री बैजनाथ सरोज निवासी देउम पश्चिम को बाइक पर बैठाकर दवा लेने जा रहा था। जब रामगंज भोजपुर बाजार पहुंचे ही थे कि सामन आ रही बाइक से टक्कर हो गई। इससे दोनो बाइको पर सवार लोग घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सवार दो अज्ञात युवको को सीएचसी लालगंज ले जाया गया। जबकि अंकित सरोज के परिजन सभी घायलो को इलाज के लिए सीएचसी सांगीपुर ले गए है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें