V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

खेत से घर जा रहे किसान की चाकुओ से गोदकर नृशंस हत्या

खेत में जानवर जाने को लेकर हुआ था विवाद
कोहंडौर (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव जलालपुर में तीन दिन पूर्व खेत में जानवर जाने को लेकर हुए विवाद के चलते खेत से घर रहे किसान की चाकुओ से गोदकर नृशंस हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची है। परिजन गौशाला संचालक पर हत्या करने का आरोप लगा रहे है। हालांकि खबर लिखे जाने तक पुलिस को तहरीर नहीं मिली थी। चन्दौका गांव के समीप स्थित गांव जलालपुर निवासी कन्हैया लाल यादव 55 पुत्र भगवानदीन यादव खेती किसानी करता था। तीन दिन पूर्व खेत में जानवर जाने को लेकर गांव के गौशाला संचालक से उसका विवाद चल रहा था। इसी को लेकर विपक्षी खुन्नस खाए थे। कन्हैया लाल आज अपरान्ह करीब चार बजे अपना खेत देखकर घर लौट रहा था। उसी समय ट्रैक्टर पर सवार तीन दबंगो ने कन्हैया लाल से ट्रैक्टर पर बैठने को कहा। साथ ही कहा कि घर तक छोड़ देंगे। कन्हैया लाल उनके कहने पर ट्रैक्टर पर बैठ गया। उसी समय ट्रैक्टर सवारो ने कन्हैया लाल को चाकुओ से गोदकर लहूलुहान कर दिया। साथ ही ट्रैक्टर से नीचे फेककर भाग गए। उधर ग्रामीणो ने उसे लहूलुहान देखा तो शोर मचाया। इससे ग्रामीणो के साथ ही परिजन भी पहुंच गए। परिजन उसे इलाज के लिए फौरन जिला मेडिकल कालेज ले गए। वहां पर चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर घटना की सूचना पाकर सीओ सिटी मय फोर्स मेडिकल कालेज पहुंचे। परिजन गौशाला संचालक पर ही हत्या का आरोप लगा रहे है। हालांकि खबर लिखे जाने तक पुलिस को तहरीर नहीं दिया था। उधर एसओ कोहंडौर बच्चे लाल प्रसाद शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर मयफोर्स गांव में ही जुटे है। घटना से मृतक के परिजनो में कोहराम मचा है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

खेत में जानवर जाने को लेकर हुआ था विवाद
कोहंडौर (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव जलालपुर में तीन दिन पूर्व खेत में जानवर जाने को लेकर हुए विवाद के चलते खेत से घर रहे किसान की चाकुओ से गोदकर नृशंस हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची है। परिजन गौशाला संचालक पर हत्या करने का आरोप लगा रहे है। हालांकि खबर लिखे जाने तक पुलिस को तहरीर नहीं मिली थी। चन्दौका गांव के समीप स्थित गांव जलालपुर निवासी कन्हैया लाल यादव 55 पुत्र भगवानदीन यादव खेती किसानी करता था। तीन दिन पूर्व खेत में जानवर जाने को लेकर गांव के गौशाला संचालक से उसका विवाद चल रहा था। इसी को लेकर विपक्षी खुन्नस खाए थे। कन्हैया लाल आज अपरान्ह करीब चार बजे अपना खेत देखकर घर लौट रहा था। उसी समय ट्रैक्टर पर सवार तीन दबंगो ने कन्हैया लाल से ट्रैक्टर पर बैठने को कहा। साथ ही कहा कि घर तक छोड़ देंगे। कन्हैया लाल उनके कहने पर ट्रैक्टर पर बैठ गया। उसी समय ट्रैक्टर सवारो ने कन्हैया लाल को चाकुओ से गोदकर लहूलुहान कर दिया। साथ ही ट्रैक्टर से नीचे फेककर भाग गए। उधर ग्रामीणो ने उसे लहूलुहान देखा तो शोर मचाया। इससे ग्रामीणो के साथ ही परिजन भी पहुंच गए। परिजन उसे इलाज के लिए फौरन जिला मेडिकल कालेज ले गए। वहां पर चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर घटना की सूचना पाकर सीओ सिटी मय फोर्स मेडिकल कालेज पहुंचे। परिजन गौशाला संचालक पर ही हत्या का आरोप लगा रहे है। हालांकि खबर लिखे जाने तक पुलिस को तहरीर नहीं दिया था। उधर एसओ कोहंडौर बच्चे लाल प्रसाद शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर मयफोर्स गांव में ही जुटे है। घटना से मृतक के परिजनो में कोहराम मचा है।

Leave a Comment