प्रतापगढ़। कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में धरौली ग्रामसभा निवासी छत्तीसगढ़ के सुकमा जनपद में शहीद हुए अमर शहीद स्व.सतीश चंद्र वर्मा जी के शहीद स्थल पर माला पहनाकर नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किए ।उसके उपरान्त महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा के चौथे दिन 248 प्रतापगढ़ सदर विधानसभा क्षेत्र के मंगरौरा विकासखंड के कोहड़ौर न्याय पंचायत के रामापुर,धरौली,डिहवा, मुश्लिम बस्ती, डड़वा, परसुपुर, नथैया में होते हुए पाल बस्ती में सुखबीर पाल के आवास पर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया ।कांग्रेस प्रत्याशी डॉ.नीरज त्रिपाठी ने नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के महंगाई पर मुंहतोड़ जवाब देने के लिए महासचिव प्रियंका गांधी जी मैदान में उतर गई हैं ।महासचिव प्रियंका गांधी जी ने जो प्रतिज्ञाएं की हैं उन सभी को पूरा करने का संकल्प लेकर हम सभी कांग्रेस जन कोहड़ौर न्याय पंचायत के धरौली ग्रामसभा में डोर टू डोर जनसम्पर्क कर महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा का आयोजन कर रहे हैं जिसमें प्रियंका गांधी द्वारा किए गए प्रतिज्ञा पत्र को गांव में वितरित किया गया l महासचिव प्रियंका गांधी जी ने प्रतिज्ञा किया है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई तो महिलाओं को वर्ष में तीन भरा गैस सिलेंडर मुफ्त में दिया जाएगा, छात्राओं को स्मार्टफोन और स्कूटी दी जाएगी, महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा दी जाएगी, ₹1000 प्रति माह वृद्धा एवं विधवा पेंशन दिया जाएगा, आंगनवाड़ी और आशा बहुओं को ₹10000 प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा, प्रदेश में वीरांगनाओं के नाम पर 75 दक्षता विद्यालय खोले जाएंगे । 40 % टिकट महिलाओं को दिया जाएगा l कोई भी बीमारी हो सरकार की तरफ से 10 लाख तक का इलाज मुफ्त किया जाएगा ।संविदा कर्मियों और ठेका कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जाएगा ।20 लाख सरकारी रोजगार दिया जाएगा,उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई तो सभी का बिजली का बिल हाफ किया जाएगा, कोरोना काल में आए बिजली के बिल को माफ किया जाएगा और करोना काल में आर्थिक मार से परेशान परिवार को 25-25 हजार रु. दिया जाएगा । गेहूं और धान की खरीद में किसानों को 25 सौ रु. रुपए प्रति कुंटल दिए जाएंगे । किसान भाइयों का पूरा कर्जा माफ किया जाएगा । कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार आई है महंगाई आसमान छू रही है पेट्रोल डीजल, गैस, सरसों का तेल सहित खाद्य सामग्री में लगातार बढ़ोतरी हो रही है जिससे आम जनमानस परेशान हैं इस बार जनता मन बना चुकी है कि भाजपा की सरकार को हटाना है और कांग्रेस की सरकार को लाना है ।महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लक्ष्मी शंकर मिश्रा, त्रिभुवन नाथ दुबे, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव प्रेम शंकर द्विवेदी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मंगरौरा के अध्यक्ष अनिल पटेल, औरंगाबाद न्याय पंचायत उपाध्यक्ष सूबेदार यादव, धरौली ग्राम सभा से विजय यादव, मोहम्मद शोएब, रामलाल पाल, नॉटे वर्मा, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष उत्सव भूषण पाल, मलाक न्याय पंचायत के अध्यक्ष विकास वर्मा, विकास शुक्ला, मोनू मिश्रा, विशाल शुक्ला डब्बू पांडेय, अंकित सरोज, राजदेव, मुन्ना वर्मा, शैलेश पांडेय, यूथ कांग्रेस के प्रतापगढ़ विधानसभा अध्यक्ष शुभम शुक्ला, विकास सिंह, बजरंगी गौतम,सुरेंद्र सिंह, मजहर हुसैन, राम बाबू वर्मा, सहित कई सम्मानित लोग उपस्थित रहे ।
Attachments area

उत्तरप्रदेश

शेयर करें