V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

पत्रकार संतोष सिंह का हुआ आकस्मिक निधन

पत्रकारों एवं जनमानस में छाई शोक की लहर
प्रतापगढ़। दैनिक लोकमित्र के पत्रकार संतोष सिंह का बुधवार की देर शाम आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही पत्रकारों एवं क्षेत्रीय जनों में शोक की लहर छा गई। बता दें कि जेठवारा निवासी पत्रकार संतोष सिंह लगभग तीन वर्ष पूर्व छत से गिर कर घायल हो गए थे। विगत समय से वह लगातार चिकित्सको की निगरानी में घर पर ही थे। बुधवार की शाम अचानक उनकी तबियत बिगड़ने लगी। जब तक परिजन उन्हें अस्पताल पहुचाते तब तक उनका निधन हो गया। संतोष सिंह के निधन से परिजनों व क्षेत्रीय जनों में शोक की लहर छा गई। प्रधान प्रतिनिधि व प्रधान संघ अध्यक्ष दिनेश सिंह, पूर्व प्रमुख लक्ष्मणपुर संजय तिवारी बड़े समेत क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने सम्वेदना व्यक्त की। संतोष सिंह अपने पीछे पत्नी एवं दो पुत्रों की कच्ची गृहस्थी छोड़ गए हैं। उनका बड़ा पुत्र बारहवीं और छोटा पुत्र दसवीं का छात्र है। संतोष के निधन पर परिजनों का तो रोकर बुरा हाल है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
पत्रकारों एवं जनमानस में छाई शोक की लहर
प्रतापगढ़। दैनिक लोकमित्र के पत्रकार संतोष सिंह का बुधवार की देर शाम आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही पत्रकारों एवं क्षेत्रीय जनों में शोक की लहर छा गई। बता दें कि जेठवारा निवासी पत्रकार संतोष सिंह लगभग तीन वर्ष पूर्व छत से गिर कर घायल हो गए थे। विगत समय से वह लगातार चिकित्सको की निगरानी में घर पर ही थे। बुधवार की शाम अचानक उनकी तबियत बिगड़ने लगी। जब तक परिजन उन्हें अस्पताल पहुचाते तब तक उनका निधन हो गया। संतोष सिंह के निधन से परिजनों व क्षेत्रीय जनों में शोक की लहर छा गई। प्रधान प्रतिनिधि व प्रधान संघ अध्यक्ष दिनेश सिंह, पूर्व प्रमुख लक्ष्मणपुर संजय तिवारी बड़े समेत क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने सम्वेदना व्यक्त की। संतोष सिंह अपने पीछे पत्नी एवं दो पुत्रों की कच्ची गृहस्थी छोड़ गए हैं। उनका बड़ा पुत्र बारहवीं और छोटा पुत्र दसवीं का छात्र है। संतोष के निधन पर परिजनों का तो रोकर बुरा हाल है।

Leave a Comment