प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। सांगीपुर थाना की पुलिस ने प्रेमी की मारपीट से आहत युवती द्वारा नदी में कूदकर आत्महत्या किए जाने के मामले में आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसका चालान करके जेल भेज दिया। सांगीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सरूवा गांव निवासी रूपा 20 पुत्री गुड्डू सरोज प्रेमी की पिटाई एवं धमकी से परेशान रहती थी। उसने विगत बुधवार को सई नदी मंे कूदकर आत्महत्या कर लिया था। उसका शव घटना के दूसरे दिन बरामद हो गया था। पुलिस ने मामले में पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर प्रेमी शिवा सरोज पुत्र मुन्ना सरोज निवासी गांव सरूवा तथा उसके दो साथियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मुखबिर की सूचना पर एसआई राजनारायण यादव ने हमराहियो के साथ देउम चैराहा पहुंचकर आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूंछताछ में आरोपी ने अपना नाम अनूप सरोज पुत्र राजेश सरोज बताया। पुलिस ने विधिक कार्रवाई करने के साथ ही उसे जेल भेज दिया।
🔔 यह भी पढ़ें...



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































