प्रतापगढ। जनपद न्यायाधीश संजय शंकर पांडेय के निर्देशन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीरज कुमार त्रिपाठी सिविल जज सीनियर डिविजन व सिविल जज सुश्री ललिता यादव अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति के आदेश के क्रम में एवं उप जिलाधिकारी राहुल कुमार यादव की निगरानी में भारत के आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम मनाए जाने क्रम में तहसील लालगंज की सभी 446 गावों में 1784 टीम का गठन कर गांव के प्रत्येक व्यक्ति को डोर टू डोर संपर्क करके 645219 लोगों को उनके मूल अधिकार और सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याण योजनाओं के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। संबंधित टीमों में ग्राम रोजगार सेवक, आशा बहुएं, एनम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती, सहायिका, सहायक अध्यापक, लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी आदि द्वारा लोगों को जागरूक किया गया तथा संबंधित की निगरानी ब्लॉक स्तर पर खंड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी , अधीक्षक स्वास्थ्य विभाग, सीडीपीओ, ईओ नगर पंचायत लालगंज, अध्यक्ष लेखपाल संघ लालगंज आदि द्वारा मुस्तैदी के साथ किया गया। तहसील स्तर पर कार्यक्रम का समन्वयन एडवोकेट /पीएलवी निरंजन प्रकाश तिवारी द्वारा किया गया। संबंधित कार्यक्रम को ज़न ज़न तक पहुंच जाने का प्रमाण पत्र संबंधित ग्राम प्रधान द्वारा जारी किया गया। इस सफलता के लिए न्यायधीश नीरज कुमार त्रिपाठी व न्यायाधीश सुश्री ललिता कुमारी यादव ने कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों को साधुवाद ज्ञापित किया और उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की गई।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें