V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

दबंगो ने छेड़खानी का विरोध करने पर महिला को धमकाया

जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव सादुल्लापुर में दबंग पड़ोसियों ने छेड़खानी का विरोध करने पर महिला को जान से मारने की धमकी दी। उसने घटना की तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है। सादुल्लापुर गांव निवासी माधुरी यादव पत्नी छोटे बाबू यादव ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके घर में कुल चार महिलाएं है। पड़ोस के चार दबंग लोग शुक्रवार को दोपहर में करीब एक बजे दरवाजे पर आ धमके। इसके बाद उसे भद्दी भद्दी गाली देने के साथ ही छेड़खानी व अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर बर्बाद करने की धमकी देने लगे। महिला ने शोर मचाया तो जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़िता ने 112 नम्बर डायल पुलिस को सूचित किया। साथ ही पुलिस को चार लोगो के खिलाफ नामजद तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव सादुल्लापुर में दबंग पड़ोसियों ने छेड़खानी का विरोध करने पर महिला को जान से मारने की धमकी दी। उसने घटना की तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है। सादुल्लापुर गांव निवासी माधुरी यादव पत्नी छोटे बाबू यादव ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके घर में कुल चार महिलाएं है। पड़ोस के चार दबंग लोग शुक्रवार को दोपहर में करीब एक बजे दरवाजे पर आ धमके। इसके बाद उसे भद्दी भद्दी गाली देने के साथ ही छेड़खानी व अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर बर्बाद करने की धमकी देने लगे। महिला ने शोर मचाया तो जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़िता ने 112 नम्बर डायल पुलिस को सूचित किया। साथ ही पुलिस को चार लोगो के खिलाफ नामजद तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की।

Leave a Comment