प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। श्रीरामलीला समिति द्वारा सोमवार को नगर में भगवान श्रीराम की भव्य बारात पूरी सज धज के साथ निकाली गई। जिस मार्ग से होकर बारात निकली लोग झूम रहे थे। सड़को के किनारे श्रद्धालु पंक्तिबद्ध खड़े रहे। वही शहर की सड़को पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। बारात जब चैक घण्टाघर पहुंची तो माता जानकी श्रीराम के गले में वरमाला डालकर उन्हे पति के रूप में वरण किया। श्रीरामलीला समिति के पदाधिकारियो की ओर से सोमवार को अपरान्ह करीब 5 बजे गोपाल मंदिर से मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम की बारात निकाली गई। विधिवत साज सज्जा के बाद हाथी घोड़े व गाजे बाजे के अलावा भगवान श्रीराम का रथ भी सजाया गया था। इसके बाद पदाधिकारियो ने मंत्रोच्चार के बाद बारात निकाली। जैसे ही बारात गोपाल मंदिर से सड़क पर पहुंची पूरा बेल्हा बाराती बनने के लिए उमड़ पड़ा। बैण्ड व डीजे की धुन पर थिरकती युवाओ की टोली भक्ति गीतो के बीच जय श्रीराम का जयकारा लगाती रही। गोपाल मंदिर से चलकर बारात सीधे जेल रोड स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर पहुंची। वहां पर पुजारी ने पूजन करके बारात आगे बढ़ाई। इसके बाद रेलवे स्टेशन, भंगवा चुंगी, बाबागंज आदि स्थानो का भ्रमण करते हुए पुनः चैक घण्टाघर पहुंची। इससे पूर्व संरक्षक रोशनलाल उमरवैश्य की ओर से बारातियो का स्वागत करते हुए जलपान चैक घण्टाघर पर जुटे लोगो ने भगवान श्रीराम सहित चारो भाइयो की आरती उतारी। साथ ही पुष्पवर्षा भी किया। उधर चैक घण्टाघर पर सहेलियो संग मौजूद माता जानकी बारात का इंतजार कर रही थी। आखिरकार वह पल भी आ पहुंचा जब श्रीराम व माता जानकी आमने सामने हो गए। वहां पर हजारो की भीड़ के बीच ऐसा सन्नाटा कि लोग अपलक मंच पर मौजूद सिया एवं श्रीराम को निहारते रहे। माता जानकी ने जैसे ही श्रीराम के गले में जयमाल डाला चारो दिशाओ से पुष्प वर्षा होने लगी। साथ ही जयकारे गूंजने लगे। श्रीराम व माता सीता का विवाह सम्पन्न कराने के लिए सोमवार को चैक घण्टाघर दुल्हन की तरह सजाया गया था। यही नहीं चैक इलाके के आसपास सड़क के किनारे लगने वाली दुकाने पहले ही हटा दी गई थी। इस दौरान संरक्षक रोशनलाल उमरवैश्य, समिति के अध्यक्ष श्याम शंकर सिंह उपाध्यक्ष संजय खंडेलवाल, संयोजक दिनेश सिंह, मंत्री विपिन गुप्ता, कोषाध्यक्ष मनीष गुप्ता, रवीन्द्र बण्टी समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
🔔 यह भी पढ़ें...



उत्तरप्रदेश









शेयर करें








































































