V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

समाज का 8 वां सामूहिक विवाह सम्पन्न

प्रतापगढ़ (ब्यूरो) अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा क्षत्रिय समाज के रचनात्मक उत्थान के दिशा को मजबूती के लिए 8 वाॅं सामूहिक विवाह का आयोजन श्री विश्वेशर नाथ महादेव धाम सरवा सोमवंशीय साहबगंज में सम्पन्न हुआ। सामूहिक वैवाहिक सम्मेलन में महासभा के राष्ट्राध्यक्ष कुंवर अजय सिंह ने सम्बोधित करते हुए क्षत्रिय समाज सशक्तिकरण के लिए एक जुट होकर योगी आदित्यनाथ के पक्ष मे मतदान करने का आहवान किया। कुंवर अजय सिंह ने राजा अनिल प्रताप सिंह पूर्व विधायक से अपील करते हुए कहा कि समाज के मजबूती के लिए क्षत्रिय भवन की जरूरत है जिससे सब सहमति प्रस्ताव पारित हुआ। मुख्य अतिथि राजा अनिल प्रताप सिंह ने सम्बोधित करते हुए क्षत्रिय समाज को अगाह किया कि विधान सभा में मतदान एक जुट होकर करे। उन्होने आगे कहा कि अगर क्षत्रिय समाज एक जुट होकर मतदान करे तो विधान सभा का समीकरण बदल सकता है। पूर्व विधायक हरि प्रताप सिंह ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि सदियो से क्षत्रिय समाज पर शासन द्वारा भेदभाव किया जा रहा है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होने आगे कहा कि क्षत्रिय समाज शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका में अपने नेतृत्व स्थापित करे। जिलाध्यक्ष प्रदेश प्रभारी ठाकुर जबर सिंह ने अतिथियो को रामायण महाकाव्य उपहार में भेट किया पगड़ी बांधकर उनका हौसला बुलंद किया। मेधावी छात्रो को शब्दकोश पुस्तिका शिक्षा के लिए अन्य उपहार भेट किया गया। सम्मेलन में राजा बाबू परमार, कुंवर अनुरूद्ध प्रताप सिंह, सुरेश प्रताप सिंह, भानू प्रताप सिंह, अभय सिंह, आशुतोष सिंह, प्रदीप सिंह, राजेश सिंह, सुशील सिंह, नीरज सिंह, प्रदीप सिंह, अमित प्रताप सिंह, आशा सिंह, अर्जुन बाबा, अभय राज सिंह, माताफेर सिंह, शनि सिंह, रामलखन सिंह, रोहित सिंह, मोनी सिंह, धर्मराज सिंह, सुशील सिंह, रोहित सिंह अनिल सिंह आदि मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

प्रतापगढ़ (ब्यूरो) अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा क्षत्रिय समाज के रचनात्मक उत्थान के दिशा को मजबूती के लिए 8 वाॅं सामूहिक विवाह का आयोजन श्री विश्वेशर नाथ महादेव धाम सरवा सोमवंशीय साहबगंज में सम्पन्न हुआ। सामूहिक वैवाहिक सम्मेलन में महासभा के राष्ट्राध्यक्ष कुंवर अजय सिंह ने सम्बोधित करते हुए क्षत्रिय समाज सशक्तिकरण के लिए एक जुट होकर योगी आदित्यनाथ के पक्ष मे मतदान करने का आहवान किया। कुंवर अजय सिंह ने राजा अनिल प्रताप सिंह पूर्व विधायक से अपील करते हुए कहा कि समाज के मजबूती के लिए क्षत्रिय भवन की जरूरत है जिससे सब सहमति प्रस्ताव पारित हुआ। मुख्य अतिथि राजा अनिल प्रताप सिंह ने सम्बोधित करते हुए क्षत्रिय समाज को अगाह किया कि विधान सभा में मतदान एक जुट होकर करे। उन्होने आगे कहा कि अगर क्षत्रिय समाज एक जुट होकर मतदान करे तो विधान सभा का समीकरण बदल सकता है। पूर्व विधायक हरि प्रताप सिंह ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि सदियो से क्षत्रिय समाज पर शासन द्वारा भेदभाव किया जा रहा है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होने आगे कहा कि क्षत्रिय समाज शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका में अपने नेतृत्व स्थापित करे। जिलाध्यक्ष प्रदेश प्रभारी ठाकुर जबर सिंह ने अतिथियो को रामायण महाकाव्य उपहार में भेट किया पगड़ी बांधकर उनका हौसला बुलंद किया। मेधावी छात्रो को शब्दकोश पुस्तिका शिक्षा के लिए अन्य उपहार भेट किया गया। सम्मेलन में राजा बाबू परमार, कुंवर अनुरूद्ध प्रताप सिंह, सुरेश प्रताप सिंह, भानू प्रताप सिंह, अभय सिंह, आशुतोष सिंह, प्रदीप सिंह, राजेश सिंह, सुशील सिंह, नीरज सिंह, प्रदीप सिंह, अमित प्रताप सिंह, आशा सिंह, अर्जुन बाबा, अभय राज सिंह, माताफेर सिंह, शनि सिंह, रामलखन सिंह, रोहित सिंह, मोनी सिंह, धर्मराज सिंह, सुशील सिंह, रोहित सिंह अनिल सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment