V
E
उत्तर प्रदेश के जिले ✕
भारत के राज्य ✕
🔥 ट्रेंडिंग

पूजा पाण्डालो के साथ सज गए मंदिर

नवरात्र की पूर्व संध्या पर जमकर हुई खरीददारी
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। कल गुरूवार से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र की तैयारी के लिए श्रद्धालुओ ने जहां पूर्व संध्या पर नारियल चुनरी व कलश आदि पूजन सामग्रियो की जमकर खरीददारी की। वही मूर्तिकारो के यहां से दुर्गा प्रतिमाओ के उठने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। दुर्गा प्रतिमाएं लेकर जा रहे लोगो के जयकारे से वातावरण भक्तिमय हो गया। उधर मंदिरो पर सजावट व साफ सफाई का काम तेज हो गया है। सभी मनोरथ को पूर्ण करने वाले शारदीय नवरात्र की पूर्व संध्या पर नगर के प्रमुख देवी मंदिरो व अन्य मंदिरो की धुलाई सफाई के साथ ही सजावट का काम शुरू हो गया। बताते चले कि नौ दिनो तक चलने वाले इस व्रत के लिए नारियल, चुनरी, कलश, धूपबत्ती व फल, मेवा आदि की खरीददारी के लिए लोगो की भीड़ दुकानो पर दिखाई पड़ी। इससे बाजारो में चहल पहल बढ़ी रही। नारियल चुनरी आदि पूजा सामाग्रियो की सजी दुकाने लोगो को आकर्षित कर रही थी। इन दुकानो पर खरीददारी करने आयी महिलाओ व पुरूषो की भीड़ से बाजार की रौनक बढ़ी रही। आज नारियल का भाव भी आसमान छू रहा था। इसके बावजूद लोग खरीददारी करने से पीछे नही हट रहे थे। उधर श्रद्धा का केन्द्र बनी शक्तिपीठ मां बेल्हा देवी धाम पर विशेष सजावट की जा रही है। यहां पर दर्शनार्थियो की होने वाली भीड़ के मद्देनजर दुरूस्त व्यवस्था की गई है। जिससे श्रद्धालुओ को कोई दिक्कत न हो। यहां साफ सफाई के साथ ही प्रकाश की व्यवस्था भी की गई है। मंदिर को आकर्षक झालरो से सजाया जा रहा है। श्रद्धालुओ के साथ कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए पुलिस की तैनाती भी की गई है। दर्शनार्थियो के लिए मंदिर प्रांगण में पाइप पंडाल लगाने का काम पूरा कर लिया गया है। इस कार्य को धाम के पुजारी पूरा करा रहे थे। उधर नगर के अन्य मंदिरो के साथ ही मां बारही धाम, मां चन्द्रिका धाम, मां ज्वाला देवी धाम की भी साफ सफाई व सजावट की गई है। वही नौ दिन तक व्रत रखने वाले श्रद्धालुओ ने अपने घरो में भी साफ सफाई के साथ ही पूजा सामग्री लाकर रख लिया है। पूजा पाण्डालो में स्थापना के लिए मूर्तिकारो के यहां बनी दुर्गा प्रतिमाओ को ले जाने का सिलसिला भी जारी रहा। जो देर रात तक चलता रहा। ट्रैक्टर, ठेला आदि पर मूर्तियां लादन वाले श्रद्धालु मां का जयकारा लगाते रहे। उधर मूर्तिकारो के पाण्डालो में दुर्गा प्रतिमाओ का उठना देर रात तक जयकारो के साथ जारी रहा। इससे पूरा शहर भक्तिमय हो गया था। नवरात्र के आगमन पर फलो एवं फलाहार सामग्रियो के दाम बढ़ गए है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

नवरात्र की पूर्व संध्या पर जमकर हुई खरीददारी
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। कल गुरूवार से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र की तैयारी के लिए श्रद्धालुओ ने जहां पूर्व संध्या पर नारियल चुनरी व कलश आदि पूजन सामग्रियो की जमकर खरीददारी की। वही मूर्तिकारो के यहां से दुर्गा प्रतिमाओ के उठने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। दुर्गा प्रतिमाएं लेकर जा रहे लोगो के जयकारे से वातावरण भक्तिमय हो गया। उधर मंदिरो पर सजावट व साफ सफाई का काम तेज हो गया है। सभी मनोरथ को पूर्ण करने वाले शारदीय नवरात्र की पूर्व संध्या पर नगर के प्रमुख देवी मंदिरो व अन्य मंदिरो की धुलाई सफाई के साथ ही सजावट का काम शुरू हो गया। बताते चले कि नौ दिनो तक चलने वाले इस व्रत के लिए नारियल, चुनरी, कलश, धूपबत्ती व फल, मेवा आदि की खरीददारी के लिए लोगो की भीड़ दुकानो पर दिखाई पड़ी। इससे बाजारो में चहल पहल बढ़ी रही। नारियल चुनरी आदि पूजा सामाग्रियो की सजी दुकाने लोगो को आकर्षित कर रही थी। इन दुकानो पर खरीददारी करने आयी महिलाओ व पुरूषो की भीड़ से बाजार की रौनक बढ़ी रही। आज नारियल का भाव भी आसमान छू रहा था। इसके बावजूद लोग खरीददारी करने से पीछे नही हट रहे थे। उधर श्रद्धा का केन्द्र बनी शक्तिपीठ मां बेल्हा देवी धाम पर विशेष सजावट की जा रही है। यहां पर दर्शनार्थियो की होने वाली भीड़ के मद्देनजर दुरूस्त व्यवस्था की गई है। जिससे श्रद्धालुओ को कोई दिक्कत न हो। यहां साफ सफाई के साथ ही प्रकाश की व्यवस्था भी की गई है। मंदिर को आकर्षक झालरो से सजाया जा रहा है। श्रद्धालुओ के साथ कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए पुलिस की तैनाती भी की गई है। दर्शनार्थियो के लिए मंदिर प्रांगण में पाइप पंडाल लगाने का काम पूरा कर लिया गया है। इस कार्य को धाम के पुजारी पूरा करा रहे थे। उधर नगर के अन्य मंदिरो के साथ ही मां बारही धाम, मां चन्द्रिका धाम, मां ज्वाला देवी धाम की भी साफ सफाई व सजावट की गई है। वही नौ दिन तक व्रत रखने वाले श्रद्धालुओ ने अपने घरो में भी साफ सफाई के साथ ही पूजा सामग्री लाकर रख लिया है। पूजा पाण्डालो में स्थापना के लिए मूर्तिकारो के यहां बनी दुर्गा प्रतिमाओ को ले जाने का सिलसिला भी जारी रहा। जो देर रात तक चलता रहा। ट्रैक्टर, ठेला आदि पर मूर्तियां लादन वाले श्रद्धालु मां का जयकारा लगाते रहे। उधर मूर्तिकारो के पाण्डालो में दुर्गा प्रतिमाओ का उठना देर रात तक जयकारो के साथ जारी रहा। इससे पूरा शहर भक्तिमय हो गया था। नवरात्र के आगमन पर फलो एवं फलाहार सामग्रियो के दाम बढ़ गए है।

Leave a Comment