लालगंज, प्रतापगढ़। क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना तथा सीडब्ल्यूसी मेंबर प्रमोद तिवारी के खिलाफ सांगीपुर से जुड़े मुकदमों को लेकर शुक्रवार को भी यहां आक्रोश का सुर तापमान मे दिखा। पूर्वान्ह वित्तविहीन शिक्षकों तथा प्रबन्धकों व इन विद्यालयों के प्रधानाचार्यो का बड़ा जत्था सीओ कार्यालय पहुंच गया। सीओ कार्यालय मे वित्तविहीन शिक्षको का समूह क्षेत्रीय विधायक मोना के खिलाफ दर्ज मुकदमे की वापसी की मांग को लेकर प्रमोद व मोना के समर्थन मे हुंकार भरते हुए प्रशासन के खिलाफ आक्रोशित दिखा। जानकारी होने पर तहसीलदार जावेद अंसारी भी सीओ कार्यालय पहुंच गये। तहसीलदार तथा सीओ की मौजूदगी मे दिये गये ज्ञापन मे प्रमोद तिवारी तथा विधायक मोना के खिलाफ दर्ज मुकदमें को बिना प्रारम्भिक जांच के अवैधानिक कहा गया है। शिक्षक नेता सर्वेश मिश्र तथा प्रबंधक समूह के नेता धर्मेन्द्र पाण्डेय, मंगलेश सिंह की अगुवाई मे डीएम को संबोधित ज्ञापन मे राज्यपाल से प्रदेश सरकार को कांग्रेस के दोनों नेताओं के खिलाफ सांसद समेत उनके समर्थकों द्वारा लिखाये गये मुकदमों को फौरन वापस किये जाने की मंाग की गई। शिक्षक समूह ने मुकदमों की वापसी न होने पर वित्तविहीन विद्यालयों मे शिक्षण कार्य ठप किये जाने की भी चेतावनी दी है। ज्ञापनदाताओं मे द्वारिका प्रसाद तिवारी, दिनकर पाण्डेय, विवेक मिश्र, प्रदीप सिंह, रमाशंकर पाण्डेय, दिलीप मिश्र, आनंद सिंह, दिग्विजय सिंह, राजेश मिश्र, अमरनाथ पाण्डेय, धीरेन्द्र पाण्डेय, रामसरन पाण्डेय आदि रहे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें