V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

विभिन्न विद्यालयों संस्थाओं एवं कार्यालयों में गांधी जयंती को धूमधाम से मनाया जायेगा

अयोध्या । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती को पूरा राष्ट्र एक पर्व के रूप में मनाता है। महात्मा गांधी के नेतृत्व में स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई लड़ी गयी तथा हमारे देश को 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली। पूज्य महात्मा की जयंती 2 अक्टूबर को मण्डल जनपद तहसील ब्लाक  न्याय पंचायत ग्रामसभा एवं विभिन्न विद्यालयों संस्थाओं एवं कार्यालयों में गांधी जयंती को धूमधाम से मनाया जायेगा। गांधी जयंती का कार्यक्रम कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करते हुये मनाये जाने के शासन से निर्देश प्राप्त हुये है तथा इस वर्ष आजादी का अमृत महोत्सव भी मनाया जा रहा है। मण्डलायुक्त  एमपी अग्रवाल, जिला जज  ज्ञान प्रकाश तिवारी, पुलिस महानिरीक्षक डा0 संजीव गुप्ता, जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय, नगर आयुक्त विशाल सिंह तथा अन्य मण्डल जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रातः 9 बजे अपने-अपने कार्यालय के सभी राजकीय भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा तथा महात्मा गांधी के चित्र का अनावरण एवं माल्यार्पण किया जायेगा। उक्त अवसर पर अधिकारियों ने आम जनमानस को बधाई देते हुये कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करते हुये सभी से गांधी जयंती के कार्यक्रम को हर्ष उल्लास के साथ मनाने एवं उनके विचारों को अपनाने एवं राष्ट्रीय निर्माण में अपनी भूमिका अदा करने का आहवान किया। तद्पश्चात नगर निगम में प्रातः 9 बजे से 11ः30 बजे तक अनुसूचित जाति की सभी मलिन बस्तियों एवं कुष्ठ आश्रम अयोध्या में सफाई कार्यक्रम आयोजित होगा। सफाई का निरीक्षण नामित अधिकारीगण कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुये सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुये करेंगे। पूर्वान्ह 11ः30 बजे नयाघाट व फटिक शिला व कुष्ठ आश्रम मोदहा खोजनपुर में स्थित कुष्ठाश्रम के रोगियों को फल/वस्त्र वितरण का कार्यक्रम के साथ चरखों की 5 व्यक्तियों द्वारा कताई कार्यक्रम है। सायं 5ः30 बजे जिला कारागार में बंदियों को मिष्ठान वितरण तथा जनपद के प्रत्येक गांव में सफाई अभियान किया जायेगा, जिसमें सोशल डिस्टेसिंग का पालन किया जायेगा। सभी कार्यो के लिए संयोजक भी बनाये गये है। सभी से अपने अपने कार्यो को बेहतर ढंग से करने हेतु निर्देश दिया गया है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
अयोध्या । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती को पूरा राष्ट्र एक पर्व के रूप में मनाता है। महात्मा गांधी के नेतृत्व में स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई लड़ी गयी तथा हमारे देश को 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली। पूज्य महात्मा की जयंती 2 अक्टूबर को मण्डल जनपद तहसील ब्लाक  न्याय पंचायत ग्रामसभा एवं विभिन्न विद्यालयों संस्थाओं एवं कार्यालयों में गांधी जयंती को धूमधाम से मनाया जायेगा। गांधी जयंती का कार्यक्रम कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करते हुये मनाये जाने के शासन से निर्देश प्राप्त हुये है तथा इस वर्ष आजादी का अमृत महोत्सव भी मनाया जा रहा है। मण्डलायुक्त  एमपी अग्रवाल, जिला जज  ज्ञान प्रकाश तिवारी, पुलिस महानिरीक्षक डा0 संजीव गुप्ता, जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय, नगर आयुक्त विशाल सिंह तथा अन्य मण्डल जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रातः 9 बजे अपने-अपने कार्यालय के सभी राजकीय भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा तथा महात्मा गांधी के चित्र का अनावरण एवं माल्यार्पण किया जायेगा। उक्त अवसर पर अधिकारियों ने आम जनमानस को बधाई देते हुये कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करते हुये सभी से गांधी जयंती के कार्यक्रम को हर्ष उल्लास के साथ मनाने एवं उनके विचारों को अपनाने एवं राष्ट्रीय निर्माण में अपनी भूमिका अदा करने का आहवान किया। तद्पश्चात नगर निगम में प्रातः 9 बजे से 11ः30 बजे तक अनुसूचित जाति की सभी मलिन बस्तियों एवं कुष्ठ आश्रम अयोध्या में सफाई कार्यक्रम आयोजित होगा। सफाई का निरीक्षण नामित अधिकारीगण कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुये सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुये करेंगे। पूर्वान्ह 11ः30 बजे नयाघाट व फटिक शिला व कुष्ठ आश्रम मोदहा खोजनपुर में स्थित कुष्ठाश्रम के रोगियों को फल/वस्त्र वितरण का कार्यक्रम के साथ चरखों की 5 व्यक्तियों द्वारा कताई कार्यक्रम है। सायं 5ः30 बजे जिला कारागार में बंदियों को मिष्ठान वितरण तथा जनपद के प्रत्येक गांव में सफाई अभियान किया जायेगा, जिसमें सोशल डिस्टेसिंग का पालन किया जायेगा। सभी कार्यो के लिए संयोजक भी बनाये गये है। सभी से अपने अपने कार्यो को बेहतर ढंग से करने हेतु निर्देश दिया गया है।

Leave a Comment