V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

समस्याओ के निदान हेतु पंचायत सफाई कर्मियो ने सौपां ज्ञापन

डीपीआरओ से की द्विपक्षीय वार्ता की मांग
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ ने समस्याओ के निदान हेतु आज शुक्रवार को जिला पंचायत राज अधिकारी को ज्ञापन सौपां। साथ ही द्विपक्षीय वार्ता करके समस्याओ का निदान करने की मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष बीएल पटेल ने बताया कि डीपीआरओ को सौपे गए ज्ञापन में अवगत कराया गया है कि गया प्रसाद यादव स.क. मंगरौरा का सम्बद्धी करण रोकते हुए उक्त ग्राम सभा में भेजा जाये क्योकि इनके टाईफाइड ज्वर भी है और महुली दूर भी है। मिथिलेश शर्मा स.क. सदर का स्थानान्तरण प्रार्थना पत्र कार्यालय में कई बार रिसीव कराया जा चुका है, अभी तक स्थानान्तरण नहीं हुआ है। इनका स्थानान्तरण किया जाये। हरिकेश बहादुर वर्मा स.क. शिवगढ़ की समस्या प्रधानाध्यापक विजय शंकर वेणु द्वारा मारने पीटने की धमकी व गाली गलौज सोशल मीडिया में प्रमाण सहित आपके कार्यालय में अवगत कराया जा चुका है परन्तु अभी तक उक्त समस्या का निदान नहीं हुआ है। जनपद के किसी भी स.क. की ड्यिूटी आप या एडीओ पंचायत द्वारा मौखिक न लगाई जाये अर्थात लिखित डियूटी कर्मचारियो की लगाई जाये। रंजना देवी गौतम पत्नी छोटेलाल स.क. का स्थानान्तरण राजस्व गांव व ग्राम सभा पदुमपुर वि.खं. मंगरौरा से ग्राम सभा सण्डवा चन्द्रिका राजस्व गांव बरबण्डा वि.खं. सण्डवा चन्द्रिका में करने की कृपा की जाये। पूर्व प्रभारी एडीओ पंचायत गौरा रामपूजन द्वारा 500-500 रूपए सफाई कर्मचारियो से पेरोल के नाम पर लिया गया था। यह कर्मचारियो द्वारा आरोप था जिसकी जांच अभी तक लंबित है। राम शिरोमणि वर्मा स.क. लक्ष्मणपुर का अभी तक चिकित्सा प्रतिपूर्ति की धनराशि एवं अवशेष वेतन जो अभी इनके खाते में अभी तक आहरित नहीं हुआ है तत्काल दिया जावे। जनपद के सफाई कर्मचारियो का एनपीएस कटौती की पासबुक अभी तक नहीं बनी है, जो अविलम्ब बनाई जावे। जनपद के सभी सम्बद्ध सफाई कर्मचारियो को उच्च न्यायालय के शासनादेश के क्रम में उनके राजस्व गांव/ग्राम पंचायत में उक्त स्थानो से कार्यमुक्त करते हुए भेजा जावे। कमलेश प्रसाद स.क. वि.खं. मानधाता का चिकित्सा प्रतिपूर्ति मई माह में ही 7359 रू. की धनराशि मिलनी थी। जबकि आपके कार्यालय पर चढ़ाया गया है लेकिन अभी तक उक्त धनराशि नहीं मिली है। जनपद के समस्त सफाई कर्मचारियो को वेतन प्रत्येक माह 1 तारीख से लेकर 05 तारीख तक अवश्य दे दिया जाय। सफाई कर्मचारियो का रूका हुआ एरियर, बोनस एवं चिकित्सा प्रतिपूर्ति तथा रूका हुआ वेतन व प्रान कार्ड अविलम्ब दिया जाये। इसी तरह विकास खण्ड गौरा की विद्या देवी सरोज सफाई कर्मचारी का सत्र 2019 को वोनस अविलम्ब दिया जावे। इस दौरान जिला मंत्री अमर बहादुर समेत अन्य सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

डीपीआरओ से की द्विपक्षीय वार्ता की मांग
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ ने समस्याओ के निदान हेतु आज शुक्रवार को जिला पंचायत राज अधिकारी को ज्ञापन सौपां। साथ ही द्विपक्षीय वार्ता करके समस्याओ का निदान करने की मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष बीएल पटेल ने बताया कि डीपीआरओ को सौपे गए ज्ञापन में अवगत कराया गया है कि गया प्रसाद यादव स.क. मंगरौरा का सम्बद्धी करण रोकते हुए उक्त ग्राम सभा में भेजा जाये क्योकि इनके टाईफाइड ज्वर भी है और महुली दूर भी है। मिथिलेश शर्मा स.क. सदर का स्थानान्तरण प्रार्थना पत्र कार्यालय में कई बार रिसीव कराया जा चुका है, अभी तक स्थानान्तरण नहीं हुआ है। इनका स्थानान्तरण किया जाये। हरिकेश बहादुर वर्मा स.क. शिवगढ़ की समस्या प्रधानाध्यापक विजय शंकर वेणु द्वारा मारने पीटने की धमकी व गाली गलौज सोशल मीडिया में प्रमाण सहित आपके कार्यालय में अवगत कराया जा चुका है परन्तु अभी तक उक्त समस्या का निदान नहीं हुआ है। जनपद के किसी भी स.क. की ड्यिूटी आप या एडीओ पंचायत द्वारा मौखिक न लगाई जाये अर्थात लिखित डियूटी कर्मचारियो की लगाई जाये। रंजना देवी गौतम पत्नी छोटेलाल स.क. का स्थानान्तरण राजस्व गांव व ग्राम सभा पदुमपुर वि.खं. मंगरौरा से ग्राम सभा सण्डवा चन्द्रिका राजस्व गांव बरबण्डा वि.खं. सण्डवा चन्द्रिका में करने की कृपा की जाये। पूर्व प्रभारी एडीओ पंचायत गौरा रामपूजन द्वारा 500-500 रूपए सफाई कर्मचारियो से पेरोल के नाम पर लिया गया था। यह कर्मचारियो द्वारा आरोप था जिसकी जांच अभी तक लंबित है। राम शिरोमणि वर्मा स.क. लक्ष्मणपुर का अभी तक चिकित्सा प्रतिपूर्ति की धनराशि एवं अवशेष वेतन जो अभी इनके खाते में अभी तक आहरित नहीं हुआ है तत्काल दिया जावे। जनपद के सफाई कर्मचारियो का एनपीएस कटौती की पासबुक अभी तक नहीं बनी है, जो अविलम्ब बनाई जावे। जनपद के सभी सम्बद्ध सफाई कर्मचारियो को उच्च न्यायालय के शासनादेश के क्रम में उनके राजस्व गांव/ग्राम पंचायत में उक्त स्थानो से कार्यमुक्त करते हुए भेजा जावे। कमलेश प्रसाद स.क. वि.खं. मानधाता का चिकित्सा प्रतिपूर्ति मई माह में ही 7359 रू. की धनराशि मिलनी थी। जबकि आपके कार्यालय पर चढ़ाया गया है लेकिन अभी तक उक्त धनराशि नहीं मिली है। जनपद के समस्त सफाई कर्मचारियो को वेतन प्रत्येक माह 1 तारीख से लेकर 05 तारीख तक अवश्य दे दिया जाय। सफाई कर्मचारियो का रूका हुआ एरियर, बोनस एवं चिकित्सा प्रतिपूर्ति तथा रूका हुआ वेतन व प्रान कार्ड अविलम्ब दिया जाये। इसी तरह विकास खण्ड गौरा की विद्या देवी सरोज सफाई कर्मचारी का सत्र 2019 को वोनस अविलम्ब दिया जावे। इस दौरान जिला मंत्री अमर बहादुर समेत अन्य सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Comment