V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

घर में पीछे से घुसकर नकदी व जेवरात उड़ाए

मानधाता (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव बनई का पुरवा शिवरा में बीती रात अज्ञात चोर एक व्यक्ति के घर में पीछे से घुसकर नकदी व लाखो रूपए के जेवरात उठा ले गए। गृहस्वामी के बेटे ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। बनई का पुरवा शिवरा गांव निवासी हनुमत प्रसाद सिंह उर्फ बबन तीन दिन पूर्व बाहर गए थे। घर पर उनका बेटा नीरज सिंह अकेल था। बीती रात अज्ञात चोर घर के पीछे की दीवार फांदकर अंदर घुस गए। इसके बाद घर में रखा 65 हजार रूपए नकद एवं लाखो रूपए के जेवरात समेटकर चम्पत हो गए। उनके बेटे नीरज को आज सुबह जागने पर घटना की जानकारी हुई तो सन्न रह गया। उसन अपने पिता को फौरन इसकी जानकारी दी। पिता हनुमत भी चोरी की घटना जानकर परेशान हो उठे। इसके बाद नीरज सिंह ने थाने पर जाकर पुलिस को अज्ञात चोरो के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

मानधाता (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव बनई का पुरवा शिवरा में बीती रात अज्ञात चोर एक व्यक्ति के घर में पीछे से घुसकर नकदी व लाखो रूपए के जेवरात उठा ले गए। गृहस्वामी के बेटे ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। बनई का पुरवा शिवरा गांव निवासी हनुमत प्रसाद सिंह उर्फ बबन तीन दिन पूर्व बाहर गए थे। घर पर उनका बेटा नीरज सिंह अकेल था। बीती रात अज्ञात चोर घर के पीछे की दीवार फांदकर अंदर घुस गए। इसके बाद घर में रखा 65 हजार रूपए नकद एवं लाखो रूपए के जेवरात समेटकर चम्पत हो गए। उनके बेटे नीरज को आज सुबह जागने पर घटना की जानकारी हुई तो सन्न रह गया। उसन अपने पिता को फौरन इसकी जानकारी दी। पिता हनुमत भी चोरी की घटना जानकर परेशान हो उठे। इसके बाद नीरज सिंह ने थाने पर जाकर पुलिस को अज्ञात चोरो के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है।

Leave a Comment