V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

किसानों की वास्तविक हितैसी है भाजपा सरकार…. संतोष मिश्रा

प्रतापगढ़ । भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने वास्तव में किसानों के हित में कार्य किया है। उक्त बातें बृहस्पतिवार को आंवला किसानों एवं कृषकों के बीच उत्तर प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के सदस्य संतोष मिश्रा कही। उन्होंने कहा कि आज छोटा किसान हो या बड़ा किसान सबके खाते में सम्मान निधि का पैसा मिल रहा है। जो किसान की खेती के लिए काम आ रहा है। वन डिस्टिक वन प्रोडक्ट के रूप में आंवले को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय लेवल पर ले जाने के लिए प्रदेश की सरकार ने पूरी तैयारी कर ली। आज किसानों ने आंवला उद्योग लगाकर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने का काम किया है।संतोष मिश्रा बाबागंज स्थितहनुमान मार्केट स्थित अपने कार्यालय में आंवला किसानों से बातचीत कर रहे थे। श्री मिश्रा ने कहा कि कुछ खत्म हो चुकी पार्टियां किसानों को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। किसान गुमराह होने वाला नहीं है। संतोष मिश्र ने आगे कहा की जिले का किसान हो या उत्तर प्रदेश का कहीं भी आंदोलन का असर नहीं है। गेहूं, धान, गन्ना एवं अन्य उपज का समर्थन मूल्य बढ़ाकर भाजपा ने किसानों के दिल में अपनी जगह बना ली है जिसे विपक्ष कभी भी बरगला नहीं सकता। इस दौरान आंवला किसान इंद्र प्रताप सिंह, राजेंद्र प्रताप सिंह, राजेंद्र प्रसाद, लालजी, इंद्रमणि सहित कई लोग रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कुशाग्र मिश्रा, नवीन खंडेलवाल, सुधीर दुबे, राकेश पांडेय सहित कई लोगों ने सहभागिता की।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
प्रतापगढ़ । भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने वास्तव में किसानों के हित में कार्य किया है। उक्त बातें बृहस्पतिवार को आंवला किसानों एवं कृषकों के बीच उत्तर प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के सदस्य संतोष मिश्रा कही। उन्होंने कहा कि आज छोटा किसान हो या बड़ा किसान सबके खाते में सम्मान निधि का पैसा मिल रहा है। जो किसान की खेती के लिए काम आ रहा है। वन डिस्टिक वन प्रोडक्ट के रूप में आंवले को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय लेवल पर ले जाने के लिए प्रदेश की सरकार ने पूरी तैयारी कर ली। आज किसानों ने आंवला उद्योग लगाकर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने का काम किया है।संतोष मिश्रा बाबागंज स्थितहनुमान मार्केट स्थित अपने कार्यालय में आंवला किसानों से बातचीत कर रहे थे। श्री मिश्रा ने कहा कि कुछ खत्म हो चुकी पार्टियां किसानों को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। किसान गुमराह होने वाला नहीं है। संतोष मिश्र ने आगे कहा की जिले का किसान हो या उत्तर प्रदेश का कहीं भी आंदोलन का असर नहीं है। गेहूं, धान, गन्ना एवं अन्य उपज का समर्थन मूल्य बढ़ाकर भाजपा ने किसानों के दिल में अपनी जगह बना ली है जिसे विपक्ष कभी भी बरगला नहीं सकता। इस दौरान आंवला किसान इंद्र प्रताप सिंह, राजेंद्र प्रताप सिंह, राजेंद्र प्रसाद, लालजी, इंद्रमणि सहित कई लोग रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कुशाग्र मिश्रा, नवीन खंडेलवाल, सुधीर दुबे, राकेश पांडेय सहित कई लोगों ने सहभागिता की।

Leave a Comment