सरायअकिल कौशाम्बी। सराय अकिल थाना क्षेत्रके कुरा के पास अज्ञात वाहन में जोरदार टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई तथा महिला मां गंभीर रूप से घायल हो गयी। छेकवा निवासी चिरंजीलाल का बेटा सुरजीत अपनी मां को लेकर अपने रिश्तेदारी पेरई पेरवा गांव जा रहा था। तभी कूरा के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे सुरजीत 18 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। मां राजकुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई, ग्रामीणों ने हादसा देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची सराय अकिल पुलिस। सुरजीत कुमार की मां को सराय अकिल स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। वही सुरजीत कुमार को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। थाना अध्यक्ष भुनेश्वर चौबे का कहना है, कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवार की ओर से तहरीर दी गई है। मुकदमा दर्ज कर वाहन व चालक की तलाश की जा रही है।
🔔 यह भी पढ़ें...



उत्तरप्रदेश









शेयर करें




































































