इमरान का आतिशी अर्धशतक, नितिन का बहुमुखी खेल, आरिज का शतक व्यर्थ
प्रयागराज। इमरान अली के आतिशी अर्धशतक (64 नाबाद, ३० गेंद, चार चौके, पांच छक्के) एवं नितिन सिब्बल के बहुमुखी खेल (48 रन एवं तीन विकेट) तथा विपिन पांडेय की शानदार गेंदबाजी (4-1-12-3) के दम पर प्रयाग जिमखाना ने फ्रेंड्स इलेवन को 201 रन और रॉयल क्रिकेट क्लब ने डेल्टा क्लब को 6 विकेट से हराकर रणवीर सिंह स्मृति वेटरन क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक अर्जित किये। डेल्टा क्लब के आरिज अल्वी का शतकीय प्रयास (104 रन, 44 गेंद, 5 चौके, 10 छक्के) अर्थहीन बनकर रह गया। डीएवी कालेज मैदान पर रविवार को खेले गये मैच में प्रयाग जिमखाना ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 253 रन (इमरान अली 64 नाबाद, नितिन सिब्बल 48, रितेश जायसवाल 44, राकेश मिश्र 31, अभिजात अवस्थी 21, रोहित केसरवानी 2/39) बनाये। जवाब में फ्रेंड्स इलेवन की टीम 13.1 ओवर में 52 रन (मो. आमिर 13, नितिन सिब्बल व विपिन पांडेय तीन-तीन, शैलेंद्र श्रीवास्तव दो विकेट) पर सिमट गई। नितिन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इससे पूर्व हुए मैच में डेल्टा क्लब ने 20 ओवर में 185 रन (आरिज अल्वी 104, सौरभ गुप्ता व ज्वेल पॉल 28-28, जावेद 4/28, तिलकराज यादव 2/22) बनाये। जवाब में आरसीसी ने 19.1 ओवर में 4 विकेट पर 186 रन (तिलकराज 45, अभिनीत केसरवानी 42, विवेक खत्री 33, रवींद्र आनंद 31, यूसुफ खान 2/28) बना लिये। जावेद को मैन ऑफ द मैच चुना गया।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































