V
E
उत्तर प्रदेश के जिले ✕
भारत के राज्य ✕
🔥 ट्रेंडिंग

ट्रांसफार्मर उगल रहा है चिंगारी,सो रहे हैं अधिकारी

जेठवारा, (प्रतापगढ़)। विकास खंड मानधाता  में विद्युत उपकेंद्र लिलहा रानीगंज के अंतर्गत रामपुर बजहा गाँव में एक ट्रांसफार्मर कई महीने से चिंगारी उगल रहा है लेकिन अधिकारियों के कान पर जूंँ नहीं रेंग रही है।वे आँख मूंँदकर सो रहे हैं। इस गाँव के निवासी रियाजुद्दीन शुद्ध निजामुद्दीन के घर के पास लगभग 10 मीटर की दूरी पर विद्युत विभाग का ट्रांसफार्मर लगा है। इस ट्रांसफार्मर से हमेशा चिंगारी निकलती रहती है जिससे यह लोगों के लिए खतरा बना हुआ है।आने जाने वाले राहगीर इसकी जद में आकर कभी भी दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं।साथ ही रियाजुद्दीन का घर भी इसकी जद में आकर कभी भी आगजनी का शिकार हो सकता है।  ग्रामीणों ने कई बार जेई और उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर समस्या के निदान की प्रार्थना की लेकिन ये अधिकारी आँख मूंँद कर बैठे हुए हैं।लगता है ये किसी दुर्घटना का इंतजार कर रहे हैं।यदि किसी प्रकार की अनहोनी होती है तो उसके लिए पूरी तरह से विद्युत विभाग जिम्मेदार माना जाएगा।विभाग की मानवीय संवेदनाएं मर जाने से जहाँ यह ट्रांसफार्मर किसी की जान ले सकता है,वहीं इस विभाग की खाऊ कमाऊ नीति की पोल खोलता है।ट्रांसफार्मर की चिंगारी से लोगों का इसके बगल से चलना दूभर हो गया है और पास पड़ोस के घरवाले हमेशा दहशत में रहते हैं।ग्रामीणों का कहना है यदि इस ट्रांसफार्मर को शीघ्र नहीं बदला गया तो वे जिला अधिकारी के यहाँ धरना प्रदर्शन करने हेतु मजबूर होंगे। गाँव वालों का कहना है कि कुछ लोग नेताही का खुमार लेकर घूम रहे हैं लेकिन इस समस्या के समाधान के लिए कोई प्रयास नहीं कर रहे हैं।वहीं क्षेत्रीय विधायक की उदासीनता भी अधिकारियों की लापरवाही को बल प्रदान करती है जिससे इस तरह की समस्याएं मुँह बाए खड़ी हुई हैं। जिला अधिकारी का ध्यान आकृष्ट कर इस ट्रांसफार्मर को दुरुस्त करने या बस्ती से दूर हटाने की अपेक्षा की जाती है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
जेठवारा, (प्रतापगढ़)। विकास खंड मानधाता  में विद्युत उपकेंद्र लिलहा रानीगंज के अंतर्गत रामपुर बजहा गाँव में एक ट्रांसफार्मर कई महीने से चिंगारी उगल रहा है लेकिन अधिकारियों के कान पर जूंँ नहीं रेंग रही है।वे आँख मूंँदकर सो रहे हैं। इस गाँव के निवासी रियाजुद्दीन शुद्ध निजामुद्दीन के घर के पास लगभग 10 मीटर की दूरी पर विद्युत विभाग का ट्रांसफार्मर लगा है। इस ट्रांसफार्मर से हमेशा चिंगारी निकलती रहती है जिससे यह लोगों के लिए खतरा बना हुआ है।आने जाने वाले राहगीर इसकी जद में आकर कभी भी दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं।साथ ही रियाजुद्दीन का घर भी इसकी जद में आकर कभी भी आगजनी का शिकार हो सकता है।  ग्रामीणों ने कई बार जेई और उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर समस्या के निदान की प्रार्थना की लेकिन ये अधिकारी आँख मूंँद कर बैठे हुए हैं।लगता है ये किसी दुर्घटना का इंतजार कर रहे हैं।यदि किसी प्रकार की अनहोनी होती है तो उसके लिए पूरी तरह से विद्युत विभाग जिम्मेदार माना जाएगा।विभाग की मानवीय संवेदनाएं मर जाने से जहाँ यह ट्रांसफार्मर किसी की जान ले सकता है,वहीं इस विभाग की खाऊ कमाऊ नीति की पोल खोलता है।ट्रांसफार्मर की चिंगारी से लोगों का इसके बगल से चलना दूभर हो गया है और पास पड़ोस के घरवाले हमेशा दहशत में रहते हैं।ग्रामीणों का कहना है यदि इस ट्रांसफार्मर को शीघ्र नहीं बदला गया तो वे जिला अधिकारी के यहाँ धरना प्रदर्शन करने हेतु मजबूर होंगे। गाँव वालों का कहना है कि कुछ लोग नेताही का खुमार लेकर घूम रहे हैं लेकिन इस समस्या के समाधान के लिए कोई प्रयास नहीं कर रहे हैं।वहीं क्षेत्रीय विधायक की उदासीनता भी अधिकारियों की लापरवाही को बल प्रदान करती है जिससे इस तरह की समस्याएं मुँह बाए खड़ी हुई हैं। जिला अधिकारी का ध्यान आकृष्ट कर इस ट्रांसफार्मर को दुरुस्त करने या बस्ती से दूर हटाने की अपेक्षा की जाती है।

Leave a Comment