V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

प्रदेश सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने पर कई विकास योजनाओं का विधायक ने किया लोकार्पण

केंद्र व प्रदेश की बीजेपी सरकार के कार्यकाल में प्रदेश का हुआ चहुमुंखी विकास : धीरज ओझा
रानीगंज प्रतापगढ़  । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार के सफलतम 4.5 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विधायक रानीगंज अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा ने डाक बंगला परिसर रानीगंज में आयोजित लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में जिला पंचायत प्रतापगढ़, नगर पंचायत रानीगंज, सुवंसा व पृथ्वीगंज, लोक निर्माण विभाग तथा ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की करोड़ो रूपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी  की प्रेरणा से उन्होंने अपने साढ़े 4 वर्ष के अब तक के कार्यकाल में जनकल्याण में समर्पित रहते हुए सम्पूर्ण विधानसभा में लगभग 1100 करोड़ रुपये का सतत एवं चहुमुखी विकास सबका साथ एवं सबका विकास हासिल करते हुए बिना किसी भेद भाव के किया है। इस दौरान भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अंशुमान सिंह, प्रमुख शिवगढ़ सत्यम ओझा,   निवर्तमान प्रमुख गौरा राकेश सरोज, मण्डल अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास्तव, विजय कौशल, बृजेश पटेल व कृपा गिरि, एसडीएम रानीगंज वी.के. प्रसाद , ईओ रानीगंज राजभान शुक्ल, ईओ पृथ्वीगंज सुभाष सिंह इत्यादि उपस्थित रहे। इसके पूर्व उन्होंने डाक बंगला परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता के अपने अब तक के कार्यकाल में किये गए कार्यों उपलब्धियों पर आधारित स्मारिका एवं विकास पुस्तिका का लोकार्पण करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी  व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी प्रेरणा से रानीगंज विधानसभा क्षेत्र में 2 थाना, 2 नगर पंचायत, 2 स्टेडियम, 2 वृहद गो संरक्षण केंद्र, पॉलीटेक्निक, राजकीय इंटर कॉलेज, दर्जनों छोटे बड़े पुल का निर्माण कराने का कार्य किया। आगामी समय मे रानीगंज क्षेत्र में एक विश्वविद्यालय के साथ औद्योगिक एरिया का विकास  किया जाने के साथ अपराध पर प्रभावी लगाम लगाते हुए अपराधियो का सफाया उनकी प्राथमिकता में है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
केंद्र व प्रदेश की बीजेपी सरकार के कार्यकाल में प्रदेश का हुआ चहुमुंखी विकास : धीरज ओझा
रानीगंज प्रतापगढ़  । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार के सफलतम 4.5 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विधायक रानीगंज अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा ने डाक बंगला परिसर रानीगंज में आयोजित लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में जिला पंचायत प्रतापगढ़, नगर पंचायत रानीगंज, सुवंसा व पृथ्वीगंज, लोक निर्माण विभाग तथा ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की करोड़ो रूपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी  की प्रेरणा से उन्होंने अपने साढ़े 4 वर्ष के अब तक के कार्यकाल में जनकल्याण में समर्पित रहते हुए सम्पूर्ण विधानसभा में लगभग 1100 करोड़ रुपये का सतत एवं चहुमुखी विकास सबका साथ एवं सबका विकास हासिल करते हुए बिना किसी भेद भाव के किया है। इस दौरान भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अंशुमान सिंह, प्रमुख शिवगढ़ सत्यम ओझा,   निवर्तमान प्रमुख गौरा राकेश सरोज, मण्डल अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास्तव, विजय कौशल, बृजेश पटेल व कृपा गिरि, एसडीएम रानीगंज वी.के. प्रसाद , ईओ रानीगंज राजभान शुक्ल, ईओ पृथ्वीगंज सुभाष सिंह इत्यादि उपस्थित रहे। इसके पूर्व उन्होंने डाक बंगला परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता के अपने अब तक के कार्यकाल में किये गए कार्यों उपलब्धियों पर आधारित स्मारिका एवं विकास पुस्तिका का लोकार्पण करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी  व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी प्रेरणा से रानीगंज विधानसभा क्षेत्र में 2 थाना, 2 नगर पंचायत, 2 स्टेडियम, 2 वृहद गो संरक्षण केंद्र, पॉलीटेक्निक, राजकीय इंटर कॉलेज, दर्जनों छोटे बड़े पुल का निर्माण कराने का कार्य किया। आगामी समय मे रानीगंज क्षेत्र में एक विश्वविद्यालय के साथ औद्योगिक एरिया का विकास  किया जाने के साथ अपराध पर प्रभावी लगाम लगाते हुए अपराधियो का सफाया उनकी प्राथमिकता में है।

Leave a Comment