प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग द्वारा आयोजित जनपद स्तरीय एक दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम चयन प्रतियोगिता का आयोजन 23 सितम्बर को क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान, सभागार अफीम कोठी में किया जाएगा। जिसमें समस्त विकास खण्डो के प्रतिभागियो को प्रतिभाग कराया जाएगा। प्रतिभाग करने वाले युवक/युवतियो की आयु 15 से 29 वर्ष के मध्य होगी। उक्त कार्यक्रम में लोकनृत्य फोक डान्स, लोक गीत फोक सांग, एकांकी वन एक्ट प्ले, क्लासिकल वोकल हिन्दुस्तानी, कर्नाटक वोकल सीतार वादन, बांसुरी वादन, भरतनाट्यम कृत्य, कत्थक नृत्य, कुचिपुड़ी नृत्य, तबला वादन, वीणा वादन, मृंदगम, हारमोनियम लाइट, गिटार वादन, मणिपुरी नृत्य, ओडिसी नृत्य, एक्टेम्पोर इलोक्यूशन आदि विधाओ में कार्यक्रम कराया जाएगा। जिसमें प्रतिभागियो को अपना नामांकन सम्बंधित क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी के माध्यम से सुबह 9.30 बजे कराना अनिवार्य होगा। जिसमें विजयी प्रतिभागियो को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा तथा प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागियो को मण्डल, जोन एवं प्रदेश स्तर की प्रतियोगिताओ में प्रतिभाग कराया जाएगा। उक्त आशय की जानकारी अरूण कुमार सिंह जिला युवा कल्याण एवं प्रा.वि.द. अधिकारी द्वारा दी गई है।
🔔 यह भी पढ़ें...



उत्तरप्रदेश









शेयर करें




































































