बीच बचाव करने आयी महिलाओ को भी पीटा, की धक्का मुक्की
जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव चमरूपुर पठान में दबंगो ने रंजिशन घर में घुसकर पीड़ित व उसके भाइयो को जमकर पीटा। बीच बचाव करने पहुंची महिलाओ को पीटने के साथ ही धक्का मुक्की की। साथ ही तमंचा तानकर जानलेवा धमकी देकर चले गए। पीड़ित ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी है। चमरूपुर पठान गांव निवासी शहबाज अली पुत्र अशफाक अली का आरोप है कि पड़ोसी मुनीर व नसीर अली से पुरानी रंजिश चल रही है। इसी रंजिश में उक्त लोग आज लाठी डण्डा एवं लोहे की सरिया लेकर दरवाजे पर आ धमके। साथ ही गाली गलौज करते हुए भाई सहम अली को पीटने लगे। इससे भाई व स्वजन जान बचाने के लिए घर में घुस गए। उधर दबंग भी घर में घुस गए तथा भाइयो को पीटने लगे। हल्ला गुहार करने पर घर की महिलाएं बीच बचाव करने लगी। इसके बाद दबंगो ने महिलाओ से धक्का मुक्की करने के साथ ही जमकर पिटाई की। उसी समय विपक्षी ने तमंचा तानकर मारने की धमकी भी दी। परिजन व तमाम ग्रामीण आ गए तो दबंग जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। उनकी पिटाई से भाई सहम अली व अन्य स्वजनो को गंभीर चोट आ गई। उन्हे अस्पताल ले जाकर इलाज कराया जा रहा है। पुलिस ने घटना की नामजद तहरीर दी है। पुलिस द्वारा मामले की जांच कर रही है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें