V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

दबंगो ने कोटेदार को पीटा, नकदी लूटी

सगरासुंदरपुर (नि.सं.) लालगंज कोतवाली अंतर्गत गांव डीहमेहंदी में दबंगो ने सरकारी दुकान में राशन वितरण के दौरान कोटेदार को जमकर पीटा। साथ ही गल्ले में रखा नकदी भी लूटकर फरार हो गए। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। डीहमेहंदी बाबूगंज ग्राम सभा का कोटेदार सोनू उपाध्याय आज सुबह सरकारी राशन की दुकान पर कार्डधारको को राशन वितरित कर रहा था। उसी समय कुछ दबंग दुकान पर पहुंचे। साथ ही कोटेदार सोनू उपाध्याय को पीटने लगे। ग्रामीणो ने विरोध किया तो हमलावर गल्ले के बैग में रखी नकदी लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना पाकर थाने के एसआई रामानुज यादव सिपाहियो के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद घटना की जानकारी लेने के साथ ही तहरीर लेकर चले गए। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

सगरासुंदरपुर (नि.सं.) लालगंज कोतवाली अंतर्गत गांव डीहमेहंदी में दबंगो ने सरकारी दुकान में राशन वितरण के दौरान कोटेदार को जमकर पीटा। साथ ही गल्ले में रखा नकदी भी लूटकर फरार हो गए। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। डीहमेहंदी बाबूगंज ग्राम सभा का कोटेदार सोनू उपाध्याय आज सुबह सरकारी राशन की दुकान पर कार्डधारको को राशन वितरित कर रहा था। उसी समय कुछ दबंग दुकान पर पहुंचे। साथ ही कोटेदार सोनू उपाध्याय को पीटने लगे। ग्रामीणो ने विरोध किया तो हमलावर गल्ले के बैग में रखी नकदी लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना पाकर थाने के एसआई रामानुज यादव सिपाहियो के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद घटना की जानकारी लेने के साथ ही तहरीर लेकर चले गए। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है।

Leave a Comment