प्रयागराज। विश्व हिन्दू महासंघ प्रयागराज जिला इकाई के तत्वावधान में प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति के निर्देशानुसार राष्ट्र सन्त ब्रह्मलीन महन्त पूज्य अवैद्य नाथ जी महाराज की पुण्यतिथि पर मुट्ठीगंज में सामाजिक समरसता संगोष्ठी व समरसता भोज का आयोजन जिलाध्यक्ष राजकुमार केशरवानी की अध्यक्षता में मनाया गया। मुख्य अतिथि योगी अखाड़ा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा धर्माचार्य जौनपुर द्वारा ब्रम्हलीन सन्त अवैद्य नाथ जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण और 7 दीप जलाकर पण्डित धीरज शर्मा के स्वास्ति वाचन के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। तत्पश्चात ब्रह्मचारी जी द्वारा राम जन्मभूमि आन्दोलन में महन्त जी की भूमिका बताई। प्रयागराज मण्डल प्रभारी राम प्रसाद यादव के निर्देशन में कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता राजेश केशरवानी ने किया।
इस अवसर पर सामाजिक समरसता भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट रूप से आनन्द जी टण्डन, जितेन्द्र बजरंगी, श्रीमती रचना त्रिवेदी, अंकुर टण्डन, सुशील पाण्डेय, भजन गायक गणेश श्रीवास्तव अतुल खन्ना, श्रीमती रोशनी अग्रवाल, आशुतोष त्रिपाठी, राधामोहन मिश्रा, डाक्टर प्रभु नारायण श्रीवास्तव, राजेश नायक, रमेश केशरी, मीनू पाण्डेय, स्वारिका भारद्वाज, बन्दना दुबे, प्रेमा श्रीवास्तव, निशा मिश्रा, मधुसूदन निषाद, अमित केशरवानी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हुए।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें













































































