V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

डेंगू का कहर , 24 की हुई जांच

अयोध्या। जिला चिकित्सालय स्थित संक्रामक रोग वार्ड में संदिग्ध मिले 24 लोगों की डेंगू की जांच कराई गई है। पांच लोगों की एलाइजा जांच कराई गई।
जिले में कुल मरीजों की संख्या अब 10 हो गई है। वहीं बच्चा वार्ड फुल हो गया है। जिले में सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी, बदन दर्द सहित मच्छरजनित बीमारियों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। छोटे-छोटे बच्चे भी इसकी चपेट में सर्वाधिक आ रहे हैं।  बच्चा वार्ड लगातार फुल रहा है। ओपीडी में भी बुखार, सर्दी आदि से ग्रसित बच्चों की भीड़ देखी जा रही है। इसके साथ ही जगह-जगह जमे हुए पानी में पनपे मच्छरों का आतंक भी बढ़ने लगा है। जिला चिकित्सालय की ओपीडी में मरीजों का तांता लगा रहा। अधिकांश मरीज मेडिसिन विभाग से संबंधित ही पहुंचे। इनमें डेंगू का संदेह होने पर 24 लोगों की जांच कराई गई। जबकि 24 अन्य लोगों की मलेरिया की जांच भी कराई गई है।डेंगू के रैपिड टेस्ट में तीन लोग पॉजिटिव आए हैं। हालांकि, पुष्टि के लिए पांच लोगों की एलाइजा जांच कराई गई है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही पुष्टि किया जाएगा। फिलहाल रैपिड टेस्ट में ही पॉजिटिव मिले इन रोगियों का इलाज शुरू किया गया है। मलेरिया की हुई जांच में एक भी मरीज संक्रमित नहीं मिला है। वहीं, कोतवाली नगर के जनौरा निवासी अक्षय सिंह (34) पुत्र देवेंद्र प्रताप सिंह को डेंगू की पुष्टि होने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। पहले से भर्ती एक अन्य मरीज का उपचार भी चल रहा है। सभी की हालत सामान्य बताई जा रही है। जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि अस्पताल में डेंगू के जांच व उपचार का पर्याप्त इंतजाम है। अभी तक भर्ती कोई मरीज गंभीर स्थिति तक नहीं पहुंचा है। बताया कि डेंगू से बचाव के लिए आमजन को भी सतर्कता बरतने की जरूरत है। जिला मलेरिया अधिकारी एमए खान ने बताया कि डेंगू की रोकथाम के लिए टीमें लगातार सक्रिय हैं।लोग स्वयं भी जागरूक रहें तो डेंगू से बचा जा सकता है। घर में सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। घर के आसपास पानी न जमा होने दें। घर में भी किसी बर्तन, नांद आदि में पानी न जमा होने दें, कूलर, फ्रिज आदि का पानी भी बदलते रहें। पूरी बांह का शर्ट पहनें।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
अयोध्या। जिला चिकित्सालय स्थित संक्रामक रोग वार्ड में संदिग्ध मिले 24 लोगों की डेंगू की जांच कराई गई है। पांच लोगों की एलाइजा जांच कराई गई।
जिले में कुल मरीजों की संख्या अब 10 हो गई है। वहीं बच्चा वार्ड फुल हो गया है। जिले में सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी, बदन दर्द सहित मच्छरजनित बीमारियों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। छोटे-छोटे बच्चे भी इसकी चपेट में सर्वाधिक आ रहे हैं।  बच्चा वार्ड लगातार फुल रहा है। ओपीडी में भी बुखार, सर्दी आदि से ग्रसित बच्चों की भीड़ देखी जा रही है। इसके साथ ही जगह-जगह जमे हुए पानी में पनपे मच्छरों का आतंक भी बढ़ने लगा है। जिला चिकित्सालय की ओपीडी में मरीजों का तांता लगा रहा। अधिकांश मरीज मेडिसिन विभाग से संबंधित ही पहुंचे। इनमें डेंगू का संदेह होने पर 24 लोगों की जांच कराई गई। जबकि 24 अन्य लोगों की मलेरिया की जांच भी कराई गई है।डेंगू के रैपिड टेस्ट में तीन लोग पॉजिटिव आए हैं। हालांकि, पुष्टि के लिए पांच लोगों की एलाइजा जांच कराई गई है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही पुष्टि किया जाएगा। फिलहाल रैपिड टेस्ट में ही पॉजिटिव मिले इन रोगियों का इलाज शुरू किया गया है। मलेरिया की हुई जांच में एक भी मरीज संक्रमित नहीं मिला है। वहीं, कोतवाली नगर के जनौरा निवासी अक्षय सिंह (34) पुत्र देवेंद्र प्रताप सिंह को डेंगू की पुष्टि होने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। पहले से भर्ती एक अन्य मरीज का उपचार भी चल रहा है। सभी की हालत सामान्य बताई जा रही है। जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि अस्पताल में डेंगू के जांच व उपचार का पर्याप्त इंतजाम है। अभी तक भर्ती कोई मरीज गंभीर स्थिति तक नहीं पहुंचा है। बताया कि डेंगू से बचाव के लिए आमजन को भी सतर्कता बरतने की जरूरत है। जिला मलेरिया अधिकारी एमए खान ने बताया कि डेंगू की रोकथाम के लिए टीमें लगातार सक्रिय हैं।लोग स्वयं भी जागरूक रहें तो डेंगू से बचा जा सकता है। घर में सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। घर के आसपास पानी न जमा होने दें। घर में भी किसी बर्तन, नांद आदि में पानी न जमा होने दें, कूलर, फ्रिज आदि का पानी भी बदलते रहें। पूरी बांह का शर्ट पहनें।

Leave a Comment