मानधाता (नि.सं.)। नगर कोतवाली अंतर्गत कटरा मेदनीगंज चैराहा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से ड्यूटी करने जा रहे बाइक सवार होमगार्ड की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। मानधाता थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव सहिजनपुर निवासी रामपाल पटेल 40 पुत्र रघुनाथ पटेल मानधाता थाना क्षेत्र में होमगार्ड के पद पर तैनात था। उसकी ड्यूटी इस माह में नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित पुलिस अधीक्षक के बंगला पर लगी थी। वह आज सुबह करीब 5 बजे बाइक से ड्यूटी करने जिला मुख्यालय जा रहा था। जब वह कटरा चैराहा के पास पहुंचा तो तेज रफ्तार अज्ञात वाहन से जोरदार टक्कर हो गई। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस पहुंची तथा जिला मेडिकल कालेज ले गई। वहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा करके अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी के अलावा दो लड़के है। अभी किसी लड़के की शादी नहीं हुई है। घटना से मृतक के परिजनो में कोहराम मचा है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें