V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

छेड़खानी का विरोध करने पर कालेज संचालक दुकानदार को मारी गोलीछेड़खानी का विरोध करने पर कालेज संचालक व दुकानदार को मारी गोली

रानीगंज (प्रतापगढ़) ।  प्रतापगढ़ में कालेज के सामने छेड़खानी का विरोध करने पर कालेज के संचालक व पड़ोसी दुकानदार को मारी गोली।गंभीर हालत में प्रयागराज रेफर। आधा दर्जन से अधिक बाइक सवार असलहों से लैश दबंगों ने घटना को अंजाम दिया, रानीगंज थाने के स्थानीय कस्बे के सिराजुद्दीन मेमोरियल कालेज के सामने की घटना। प्रतापगढ़ के रानीगंज बाजार में लखनऊ वाराणसी हाइवे पर स्थित सिराजुद्दीन मेमोरिय कालेज के सामने खड़े कालेज के प्रन्धक सलीम, संचालक फारूक व पड़ोसी दुकानदार मुख्तार को लक्ष्य कर ताबड़तोड़ फायरिंग की, आज हुई इस गोलीबारी में कालेज संचालक के हाथ मे गोली लगी तो वही दुकानदार मुख्तार की बांह व कंधे के पीछे दो गोलियां लगी हालांकि स्कूल प्रबंधक सलीम बालबाल बच गया। तीन बाइको से आये सशस्त्र आधा दर्जन से अधिक दबंगो ने घटना को अंजाम दिया और आराम से फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर बाजार वासियों की भारी भीड़ जमा हो गई, आननफानन में दोनों घायलों को मेडिकल कालेज ले जाया गया जहा कालेज संचालक खतरे बाहर बताया जा रहा है तो वही संचालक के दुकानदार की गम्भीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। घटना थाने से महज एक किमी की दूरी पर हुई सूचना पाकर इलाकाई और सीओ रानीगंज भी मौके पर पहुच गए और पूंछतांछ में जुट गए। घटना की बाबत एसपी ने बताया कि दो लोगो को गोली लगी है, गत सप्ताह कालेज की छात्राओं के साथ क्षेड़खानी कर रहे युवकों को कालेज संचालक ने फटकार लगाई थी जिसके चलते घटना को अंजाम दिया गया। जिले में अपराधी पूरी तरह से बेखौफ है, आराधियों में पुलिस का कोई खौफ नहीं है जिसके चलते लगातार दिनदहाड़े बेखौफ अपराधी पुलिस को चुनौती दे रहे है और पुलिस बैकफुट पर नजर आ रही है। जिले बढ़ते अपराध के पीछे कही न कही पुलिसिंग में राजनैतिक हस्तक्षेप का प्रभाव नजर आता है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
रानीगंज (प्रतापगढ़) ।  प्रतापगढ़ में कालेज के सामने छेड़खानी का विरोध करने पर कालेज के संचालक व पड़ोसी दुकानदार को मारी गोली।गंभीर हालत में प्रयागराज रेफर। आधा दर्जन से अधिक बाइक सवार असलहों से लैश दबंगों ने घटना को अंजाम दिया, रानीगंज थाने के स्थानीय कस्बे के सिराजुद्दीन मेमोरियल कालेज के सामने की घटना। प्रतापगढ़ के रानीगंज बाजार में लखनऊ वाराणसी हाइवे पर स्थित सिराजुद्दीन मेमोरिय कालेज के सामने खड़े कालेज के प्रन्धक सलीम, संचालक फारूक व पड़ोसी दुकानदार मुख्तार को लक्ष्य कर ताबड़तोड़ फायरिंग की, आज हुई इस गोलीबारी में कालेज संचालक के हाथ मे गोली लगी तो वही दुकानदार मुख्तार की बांह व कंधे के पीछे दो गोलियां लगी हालांकि स्कूल प्रबंधक सलीम बालबाल बच गया। तीन बाइको से आये सशस्त्र आधा दर्जन से अधिक दबंगो ने घटना को अंजाम दिया और आराम से फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर बाजार वासियों की भारी भीड़ जमा हो गई, आननफानन में दोनों घायलों को मेडिकल कालेज ले जाया गया जहा कालेज संचालक खतरे बाहर बताया जा रहा है तो वही संचालक के दुकानदार की गम्भीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। घटना थाने से महज एक किमी की दूरी पर हुई सूचना पाकर इलाकाई और सीओ रानीगंज भी मौके पर पहुच गए और पूंछतांछ में जुट गए। घटना की बाबत एसपी ने बताया कि दो लोगो को गोली लगी है, गत सप्ताह कालेज की छात्राओं के साथ क्षेड़खानी कर रहे युवकों को कालेज संचालक ने फटकार लगाई थी जिसके चलते घटना को अंजाम दिया गया। जिले में अपराधी पूरी तरह से बेखौफ है, आराधियों में पुलिस का कोई खौफ नहीं है जिसके चलते लगातार दिनदहाड़े बेखौफ अपराधी पुलिस को चुनौती दे रहे है और पुलिस बैकफुट पर नजर आ रही है। जिले बढ़ते अपराध के पीछे कही न कही पुलिसिंग में राजनैतिक हस्तक्षेप का प्रभाव नजर आता है।

Leave a Comment