V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

पुलिस चौकी गंजा का एसएसपी ने किया उद्घाटन

अयोध्या। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेष कुमार पाण्डेय द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी नियन्त्रण हेतु थाना पूराकलन्दर  के क्षेत्रान्तर्गत गंजा में पुलिस चौकी राजर्षि दशरथ स्वशासी मेडिकल कालेज परिसर गंजा का उद्धघाटन किया गया। पुलिस चौकी के होने से मेडिकल कालेज परिसर क्षेत्र के आस-पास आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने में पुलिस को मदद मिलेगी। भौगोलिक स्थिति के आधार पर यह चौकी महत्वपूर्ण स्थान पर तथा चौबीस घंटे इस चौकी पर पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे जिससे कालेज के छात्र व छात्रायें अपने को सुरक्षित महसूस कर पढ़ाई कर सकेगें।राजर्षि दशरथ मेडिकल कालेज के सभागार में संस्थान के छात्र  छात्राओं को मिशन शक्ति के अन्तर्गत अयोध्या पुलिस द्वारा जनपद में किये जा रहे जागरूकता कार्यक्रमों के बारे में पीपीटी के माध्यम से हे0का0 अश्वनी सोनी , आरक्षी राहुल यादव द्वारा प्रजेंटेशन दिया गया व  एसएसपी  द्वारा  मुख्यमंत्री , उत्तर प्रदेश द्वारा चलाये जा रहे महिला मिशन शक्ति फेज-03 के सम्बन्ध में महिला सशक्तिकरण व सुरक्षा हेतु विभिन्न योजनाओं जैसे महिला हेल्पलाइन 181 , वुमेन पावर  लाइन , महिला हेल्प डेस्क  व साइबर क्राइम आदि के सम्बन्ध में अवगत कराते हुए मिशन शक्ति के उद्देश्यों के बारे में छात्र छात्राओं को जागरूक किया गया व मिशन को सक्सेसफुल बनाने के लिए सहयोग की अपील किया गया तत्पश्चात एसएसपी द्वारा मेडिकल कालेज गंजा परिसर में पौधारोपण किया  गया। इस दौरान एसएसपी , शैलेश कुमार पाण्डेय , संस्थान के प्रधानाचार्य विजय कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
अयोध्या। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेष कुमार पाण्डेय द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी नियन्त्रण हेतु थाना पूराकलन्दर  के क्षेत्रान्तर्गत गंजा में पुलिस चौकी राजर्षि दशरथ स्वशासी मेडिकल कालेज परिसर गंजा का उद्धघाटन किया गया। पुलिस चौकी के होने से मेडिकल कालेज परिसर क्षेत्र के आस-पास आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने में पुलिस को मदद मिलेगी। भौगोलिक स्थिति के आधार पर यह चौकी महत्वपूर्ण स्थान पर तथा चौबीस घंटे इस चौकी पर पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे जिससे कालेज के छात्र व छात्रायें अपने को सुरक्षित महसूस कर पढ़ाई कर सकेगें।राजर्षि दशरथ मेडिकल कालेज के सभागार में संस्थान के छात्र  छात्राओं को मिशन शक्ति के अन्तर्गत अयोध्या पुलिस द्वारा जनपद में किये जा रहे जागरूकता कार्यक्रमों के बारे में पीपीटी के माध्यम से हे0का0 अश्वनी सोनी , आरक्षी राहुल यादव द्वारा प्रजेंटेशन दिया गया व  एसएसपी  द्वारा  मुख्यमंत्री , उत्तर प्रदेश द्वारा चलाये जा रहे महिला मिशन शक्ति फेज-03 के सम्बन्ध में महिला सशक्तिकरण व सुरक्षा हेतु विभिन्न योजनाओं जैसे महिला हेल्पलाइन 181 , वुमेन पावर  लाइन , महिला हेल्प डेस्क  व साइबर क्राइम आदि के सम्बन्ध में अवगत कराते हुए मिशन शक्ति के उद्देश्यों के बारे में छात्र छात्राओं को जागरूक किया गया व मिशन को सक्सेसफुल बनाने के लिए सहयोग की अपील किया गया तत्पश्चात एसएसपी द्वारा मेडिकल कालेज गंजा परिसर में पौधारोपण किया  गया। इस दौरान एसएसपी , शैलेश कुमार पाण्डेय , संस्थान के प्रधानाचार्य विजय कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment