तमंचा लहराने पर भागकर बचायी जान
मानधाता (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव भगवानपुर स्थित ससुराल में बसे युवक की सम्पत्ति हड़पने की लालच में पट्टीदारो ने एक युवक को बेरहमी से पीटकर जख्मी कर दिया। उसे मारने के लिए तमंचा लहराया तो उसने भागकर अपनी जान बचायी। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र से जिला मेडिकल कालेज ले जाया गया है। घटना की तहरीर पुलिस को दी है। मानधाता इलाके के गांव छितपालगढ़ निवासी मो. रईस 28 पुत्र मोहीजउद्दीन करीब एक किमी. दूर स्थित अपनी ससुराल गांव भगवानपुर में रहता है। वहां पर पट्टीदार उसकी सम्पत्ति हड़पने का प्रयास कर रहे है। वह आज सुबह करीब 8 बजे अपने ससुराल से छितपालगढ़ स्थित घर जा रहा था। गांव के समीप स्थित नहर के पास उक्त लोगो ने उसे पकड़कर लाठी व डण्डे से पीटने लगे। उसे बेरहमी के साथ पीटने के बाद हमलावरो ने तमंचा निकाल लिया। साथ ही तमंचा लहराने लगे। ऐसे में रईस ने मौके से किसी तरह भागकर अपनी जान बचायी। उनकी पिटाई से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। परिजन उसे इलाज के लिए फौरन स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र ले गए। वहां पर उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सको ने जिला मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। परिजन उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराकर इलाज करा रहे है। घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें