जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव चमरूपुर पठान में रंजिश के चलते कुछ लोगो ने एक अधेड़ को जमकर पीटा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़े तो हमलावर जानलेवा धमकी देते हुए चले गए। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। चमरूपुर पठान गांव निवासी निजामुद्दीन पुत्र उहाजुद्दीन कल शाम करीब साढ़े पांच बजे सरसो पेराने के लिए लक्ष्मीगंज बाजार जा रहा था। उसी समय रास्ते में गांव निवासी शहबान पुत्र सबाकत अली व केराम पुत्र पप्पू तथा एक अज्ञात घात लगाकर खड़े थे। निजामुद्दीन को देखते ही उक्त ने उसे रंजिशन पकड़ लिया। साथ ही उसे लात एवं जूते से पीटने लगे। उसके द्वारा हल्ला गुहार मचाने पर तमाम ग्रामीण बचाव के लिए दौड़े। ग्रामीणो को आते देख उक्त लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। उनकी पिटाई से निजामुद्दीन को गंभीर चोट आ गई। उसे स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र ले जाकर इलाज कराया गया। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। साथ ही हमलावरो को शातिर बताते हुए जान व माल के सुरक्षा की मांग की है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें