V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

कच्चा मकान गिरने से बुजुर्ग की मौत

जाना बाजार अयोध्या । रामपुर  में 56 वर्षीय बुजुर्ग के ऊपर कच्चे गारे से बना मकान गिर जाने दो घायल हो गया और इलाज को ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा । जानकारी देते हुए ग्राम प्रधान रामपुर प्रताप प्रतिनिधि लालता सिंह ने बताया कि गांव के ही संतराम यादव उम्र लगभग 56 वर्ष पुत्र स्वर्गीय राम अछवर बुधवार की देर शाम अपने द्वार पर कच्चे गारे से बने ईट के मकान के सहन पर लगे टीने के नीचे लेटे हुए थे । कि अचानक पूरा मकान टीन सहित उनके ऊपर गिर पड़ा । जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए । तत्काल उन्हें परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कूरेभार ले गए । जहां से उन्हें जिला अस्पताल सुल्तानपुर के लिए रेफर कर दिया गया । वही रास्ते में संतराम की मौत हो गई बृहस्पतिवार की सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पीआरबी 0937 की पुलिस ने हैदरगंज थाने पर इसकी सूचना दे दी । सूचना पर हैदरगंज थाने के उपनिरीक्षक राजकुमार पटेल पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । वही गांव के राम शंकर यादव और अरविंद यादव ने बताया कि टीन के नीचे बंधी भैंस भी गंभीर रूप से घायल हो गई है । घर में रखा सारा सामान भी मकान के मलबे के नीचे दब कर नष्ट हो गया है ।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
जाना बाजार अयोध्या । रामपुर  में 56 वर्षीय बुजुर्ग के ऊपर कच्चे गारे से बना मकान गिर जाने दो घायल हो गया और इलाज को ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा । जानकारी देते हुए ग्राम प्रधान रामपुर प्रताप प्रतिनिधि लालता सिंह ने बताया कि गांव के ही संतराम यादव उम्र लगभग 56 वर्ष पुत्र स्वर्गीय राम अछवर बुधवार की देर शाम अपने द्वार पर कच्चे गारे से बने ईट के मकान के सहन पर लगे टीने के नीचे लेटे हुए थे । कि अचानक पूरा मकान टीन सहित उनके ऊपर गिर पड़ा । जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए । तत्काल उन्हें परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कूरेभार ले गए । जहां से उन्हें जिला अस्पताल सुल्तानपुर के लिए रेफर कर दिया गया । वही रास्ते में संतराम की मौत हो गई बृहस्पतिवार की सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पीआरबी 0937 की पुलिस ने हैदरगंज थाने पर इसकी सूचना दे दी । सूचना पर हैदरगंज थाने के उपनिरीक्षक राजकुमार पटेल पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । वही गांव के राम शंकर यादव और अरविंद यादव ने बताया कि टीन के नीचे बंधी भैंस भी गंभीर रूप से घायल हो गई है । घर में रखा सारा सामान भी मकान के मलबे के नीचे दब कर नष्ट हो गया है ।

Leave a Comment