
रघुनाथ दर्शन के लिए निकले रघुराज के स्वागत में उमड़ा जन सैलाब।

अमेठी । जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया का जोरदार स्वागत हुआ।प्रभु श्री राम का दर्शन करने के बाद प्रदेश व्यापी जन सेवा संकल्प यात्रा की शुरुआत करेंगे मालूम हो कि बेंती कुंडा से अयोध्या श्री राम चन्द्र जी के दर्शन के लिए यात्रा पर है।जनपद की सीमा में काफिला पहुंचते ही कार्यकर्ताओं का जन सैलाब उनके स्वागत में उमड़ पड़ा। त्रिसुंडी बार्डर काफिला पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने गाजा बाजा के साथ स्वागत किया।आपको बता दें रघुराज प्रताप सिंह मंगलवार को अयोध्या मे प्रभु राम का दर्शन कर प्रदेश व्यापी जन सेवा संकल्प यात्रा का शुभारंभ करेंगे इस दौरान राजा भैया ने कहा कि प्रभु श्री राम चन्द्र जी हमारे पूज्य व आदर्श हैं। उनमें हमारी आस्था है। प्रदेश व्यापी जन सेवा संकल्प अभियान कोरोना महामारी की वजह से देर से शुरू हो रहा है। भगवान का दर्शन और आशीर्वाद लेकर अभियान की शुरुआत होगी। एक सवाल के जबाब में उन्होंने कहा कि हम अपनी नीतियों व सेवा संकल्प के साथ जनता के बीच जा रहे हैं। प्रदेश के चुनाव 2022 के संबंध में उन्होंने कहा कि अभी समय है। हम भी तैयारी शुरू कर रहे हैं। फिलहाल विधानसभा की सभी 403 सीटों पर तैयारी की जा रही है और पार्टी के जन सरोकार से जुड़े मुद्दों के आधार पर सभी सीटों पर चुनाव लड़ा जाएगा।उक्त अवसर पर बंटी सिंह त्रिसुंडी जितेन्द्र विजय सिंह ‘मुन्ना’ महासचिव,शीतला मिश्रा प्रवक्ता,चौधरी नफीस अहमद जिलाध्यक्ष
सहित तमाम कार्य कर्ता मौजूद रहे



उत्तरप्रदेश








शेयर करें







































































