V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

शासन के दो विभागो की तनातनी से जलापूर्ति का संकट झेल रही जनता: आराधना मिश्रा

समस्या के समाधान के लिए डीएम को सौपां पत्र
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा ने डीएम को पत्र सौपकर अवगत कराया कि जनपद की एक बड़ी अबादी शासन के 2 विभागो की तनातनी, संवादहीनता और आपसी सामंजस्य न होने के कारण भयंकर यातना झेल रही है, और शासन जनित समस्या के कारण भयंकर जलापूर्ति का संकट झेल रही है। उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा विभाग ने एक आदेश जारी किया है कि पेयजल आपूर्ति करने वाली पानी की टंकी की विद्युत आपूर्ति तत्काल प्रभाव से काट दी जाय। जहां पर बिजली का बिल बकाया हो जो जनपद की सभी पेयजल योजनाओं पर लागू होगा। मेरे निर्वाचन क्षेत्र रामपुर खास में मुस्तफाबाद पेयजल समूह योजना सहित कई पेयजल समूह योजनाआं के बिजली के कनेक्शन काट दिये ये है। जिससे वर्षो से इन पर आधारित एक बड़ी आबादी को पेयजल के गंभीर संकट का सामना कर रही है। इस उमस भरे मौसम में जलापूर्ति का रोकना कानून व्यवस्था की समस्या उत्पन्न कर सकता है। कदाचित आपकी जानकारी में होगा कि ऊर्जा विभाग का यह आदेश उत्तर प्रदेश के सभी जनपदो के लिए है। ऐसे में अनुरोध है कि जब तक उत्तर प्रदेश शासन के आधीन दोनो विभागो में आम सहमति नहीं बन जाती है तब तक प्रतापगढ़ में जनपद स्तर पर दोनो विभागो के सम्बंधित अधिकारियो को बैठाकर दोनो में आम सहमति बनवा दे, कि कम से कम एक पखवारे तक इस आदेश को लागू न किया जाय। इस बीच हम शासन स्तर पर मुख्यमंत्री से अनुरोध करके दोनो विभागो ऊर्जा मंत्री एवं जल शक्ति मंत्री के बीच सहमति बनाकर इस समस्या का समाधान निकालेंगे। उन्होने जनपद में उत्तर प्रदेश शासन के इन दोनो विभागो द्वारा निर्मित इस समस्या का समाधान कराने की मांग की है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

समस्या के समाधान के लिए डीएम को सौपां पत्र
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा ने डीएम को पत्र सौपकर अवगत कराया कि जनपद की एक बड़ी अबादी शासन के 2 विभागो की तनातनी, संवादहीनता और आपसी सामंजस्य न होने के कारण भयंकर यातना झेल रही है, और शासन जनित समस्या के कारण भयंकर जलापूर्ति का संकट झेल रही है। उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा विभाग ने एक आदेश जारी किया है कि पेयजल आपूर्ति करने वाली पानी की टंकी की विद्युत आपूर्ति तत्काल प्रभाव से काट दी जाय। जहां पर बिजली का बिल बकाया हो जो जनपद की सभी पेयजल योजनाओं पर लागू होगा। मेरे निर्वाचन क्षेत्र रामपुर खास में मुस्तफाबाद पेयजल समूह योजना सहित कई पेयजल समूह योजनाआं के बिजली के कनेक्शन काट दिये ये है। जिससे वर्षो से इन पर आधारित एक बड़ी आबादी को पेयजल के गंभीर संकट का सामना कर रही है। इस उमस भरे मौसम में जलापूर्ति का रोकना कानून व्यवस्था की समस्या उत्पन्न कर सकता है। कदाचित आपकी जानकारी में होगा कि ऊर्जा विभाग का यह आदेश उत्तर प्रदेश के सभी जनपदो के लिए है। ऐसे में अनुरोध है कि जब तक उत्तर प्रदेश शासन के आधीन दोनो विभागो में आम सहमति नहीं बन जाती है तब तक प्रतापगढ़ में जनपद स्तर पर दोनो विभागो के सम्बंधित अधिकारियो को बैठाकर दोनो में आम सहमति बनवा दे, कि कम से कम एक पखवारे तक इस आदेश को लागू न किया जाय। इस बीच हम शासन स्तर पर मुख्यमंत्री से अनुरोध करके दोनो विभागो ऊर्जा मंत्री एवं जल शक्ति मंत्री के बीच सहमति बनाकर इस समस्या का समाधान निकालेंगे। उन्होने जनपद में उत्तर प्रदेश शासन के इन दोनो विभागो द्वारा निर्मित इस समस्या का समाधान कराने की मांग की है।

Leave a Comment