V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

देवसरा बवाल का मुख्य आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

पट्टी। तहसील क्षेत्र के आसपुर देवसरा में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान हुए बवाल के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल|
  आपको बतादें कि बीती 10 जुलाई को ब्लाक प्रमुख का चुनाव आसपुर देवसरा विकासखंड परिसर में संपन्न हो रहा था। इस दौरान फर्जी वोटिंग को लेकर सपा के कार्यकर्ताओं ने खासा हंगामा किया था इस दौरान जमकर ईंट पत्थर चले थे और कई वाहनों को भी क्षतिग्रस्त किया गया था, मामले में आसपुर देवसरा थाने पर 161 नामजद तथा ढाई सौ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया था इस मुकदमें में विजय यादव सपा नेता को मुख्य आरोपी बनाया गया था|
वही घटना के बाद से ही सपा नेता विजय यादव फरार चल रहे थे और उनकी तलाश पुलिस हर संभावित स्थानों पर कर रही थी। शुक्रवार को मुखबिर खास ने सूचना दी कि सपा नेता विजय यादव इस समय सेतापुर के खटखटवा पुल के पास मौजूद है। जिस पर पुलिस सक्रिय हुई और मौके पर घेराबंदी कर सपा नेता को दर्ज मुकदमे के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान विजय यादव ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन उन पर उत्पीड़न की कार्रवाई कर रहा है और इसका जवाब समय आने पर दिया जाएगा।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
पट्टी। तहसील क्षेत्र के आसपुर देवसरा में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान हुए बवाल के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल|
  आपको बतादें कि बीती 10 जुलाई को ब्लाक प्रमुख का चुनाव आसपुर देवसरा विकासखंड परिसर में संपन्न हो रहा था। इस दौरान फर्जी वोटिंग को लेकर सपा के कार्यकर्ताओं ने खासा हंगामा किया था इस दौरान जमकर ईंट पत्थर चले थे और कई वाहनों को भी क्षतिग्रस्त किया गया था, मामले में आसपुर देवसरा थाने पर 161 नामजद तथा ढाई सौ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया था इस मुकदमें में विजय यादव सपा नेता को मुख्य आरोपी बनाया गया था|
वही घटना के बाद से ही सपा नेता विजय यादव फरार चल रहे थे और उनकी तलाश पुलिस हर संभावित स्थानों पर कर रही थी। शुक्रवार को मुखबिर खास ने सूचना दी कि सपा नेता विजय यादव इस समय सेतापुर के खटखटवा पुल के पास मौजूद है। जिस पर पुलिस सक्रिय हुई और मौके पर घेराबंदी कर सपा नेता को दर्ज मुकदमे के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान विजय यादव ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन उन पर उत्पीड़न की कार्रवाई कर रहा है और इसका जवाब समय आने पर दिया जाएगा।

Leave a Comment