जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत सादा का पुरवा गांव में सर्पदंश से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही ग्रामीणो के सहयोग से राष्ट्रीय पक्षी के शव को गांव में ही दफना दिया सदा का पुरवा निवासी ग्रामीण आज सुबह बाग की तरफ गए थे। उसी समय ग्रामीणों ने देखा कि एक राष्ट्रीय पक्षी मोर को सर्प ने डंस लिया था। उसकी हालत गंभीर थी। ग्रामीणो ने फौरन वन विभाग को इसकी जानकारी दी। वन विभाग का कोई कर्मचारी घण्टो बाद मौके पर नहीं पहुंचा। उधर मोर की मौत हो चुकी थी। इसके बाद ग्रामीणो ने स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर थाने से एक दरोगा व सिपाही मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस कर्मियांे ने ग्रामीणों के सहयोग से मोर के शव को गांव स्थित बाग में ही दफना दिया। 🔔 यह भी पढ़ें...
जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत सादा का पुरवा गांव में सर्पदंश से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही ग्रामीणो के सहयोग से राष्ट्रीय पक्षी के शव को गांव में ही दफना दिया सदा का पुरवा निवासी ग्रामीण आज सुबह बाग की तरफ गए थे। उसी समय ग्रामीणों ने देखा कि एक राष्ट्रीय पक्षी मोर को सर्प ने डंस लिया था। उसकी हालत गंभीर थी। ग्रामीणो ने फौरन वन विभाग को इसकी जानकारी दी। वन विभाग का कोई कर्मचारी घण्टो बाद मौके पर नहीं पहुंचा। उधर मोर की मौत हो चुकी थी। इसके बाद ग्रामीणो ने स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर थाने से एक दरोगा व सिपाही मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस कर्मियांे ने ग्रामीणों के सहयोग से मोर के शव को गांव स्थित बाग में ही दफना दिया।



उत्तरप्रदेश









शेयर करें




































































