मेरी बेटी मेरा अभिमान, मेरी बहने मेरा अभिमान-संजय गुप्ता
कौशाम्बी। बुधवार को चायल विधानसभा के ग्राम सभा बसुहार एवं भिखारी का पुरवा में रक्षाबंधन उत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें हजारों की संख्या में महिलाएं उपस्थित रही। सभी उपस्थित महिलाओं ने चायल विधायक संजय कुमार गुप्ता को रक्षा सूत्र बांधा और विधायक ने उपहार स्वरूप 1-1 साड़ियां प्रदान करते हुए उनके मान सम्मान की रक्षा का वचन दिया। चायल विधायक संजय गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहां की रक्षाबंधन जैसा पवित्र पर्व बहन अपने भाई को रक्षासूत्र बांधकर उनके लिए मंगल कामना करती हैं और भाई अपनी बहनों की रक्षा का वचन देते हैं।श्री गुप्ता ने कहा कि मैं बहुत सौभाग्यशाली हूं जो मेरी विधानसभा एक परिवार के रूप में संगठित हैं एक दूसरे के प्रति आत्मीय रिश्ता कायम है। मेरी विधानसभा के लोग अपने परिवार मे एक सदस्य के रूप में रहते हैं। मेरा कर्तव्य है कि मैं रिश्ते के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वाहन करूँ। विधायक ने हजारों महिलाओं से राखी का सूत्र बधवाकर अपने आप को भाग्यवान महसूस किया। इस दौरान बसुहार में आयोजित हो रहे भंडारे ने 5100 रुपए सुंदरीकरण हेतु विधायक ने सहयोग राशि भी दिया । कार्यक्रम मे मुख्य रूप में जिला महामंत्री दीपचंद्र दिवाकर , जिला मंत्री उमेश केसरवानी दुर्गेश नंदन मिश्र, सेक्टर संयोजक जयप्रकाश दुबे, नीरज मिश्रा, रमाशंकर त्रिपाठी , विजय नारायण विद्यासागर एवं मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा बसुहार पूर्व प्रधान सुनीता मिश्रा , सहित तमाम पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें







































































