मानधाता (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव हरखपुर में अज्ञात चोरो ने सूने मकान में घुसकर लाखो रूपए का जेवरात उड़ा दिया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। हरखपुर गांव निवासी अभिमन्यु सिंह पुत्र जमुना शंकर सिंह बंग्लौर मंे रहते है तथा वहां भी मकान बनवा लिए है। जबकि गांव स्थित मकान मे ताला बंद रहता है। उनके भाई राजकुमार सिंह ने मंगलवार को भाई के मकान का ताला टूटा देखा तो सन्न रह गए। घटना को देखकर लग रहा था कि चोर पीछे की बाउण्ड्री फांदकर अंदर घुसे है। साथ ही कमरे का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया होगा। राजकुमार सिंह ने फौरन अपने भाई को मोबाइल से घटना की जानकारी दी। भाई ने बताया कि कमरे में 110 तोला सोना व एक किग्रा. चांदी के जेवरात के साथ ही बहू का भी लाखो रूपए का जेवरात रखा था। राजकुमार सिंह ने आज पुलिस को घटना की तहरीर दी। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें