प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ की एक शोकाकुल बैठक *उ.प्र.के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के पूर्व राज्यपाल श्रद्धेय कल्याण सिंह जी* के अकस्मात निधन पर *जिलाध्यक्ष श्री राजेंद्र कुमार केसरवानी जी की अध्यक्षता में प्रां.उपाध्यक्ष श्री राम शंकर जायसवाल जी* के प्रतिष्ठान, बाबागंज पर संपन्न हुई। बैठक का *संचालन जिला महामंत्री संजय सोनी जी ने किया। बैठक में जिलाध्यक्ष श्री केसरवानी जी सहित उपस्थित सभी व्यवसायियों ने सबसे पहले श्रद्धेय कल्याण सिंह जी के चित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। तदोपरांत *प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री राम शंकर जायसवाल जी ने कहा कि पूज्य कल्याण जी ने शिक्षा जगत में क्रांति लाकर उत्तर प्रदेश के भविष्य को संवारने का काम किया था* जिसके कारण हम उन्हें नमन करते हैं। जिला संगठन मंत्री इफ्तिखार बॉबी ने कहा कि स्वर्गीय कल्याण जी के नेक अगुवाई के कारण ही 500 वर्ष पुराना राम मंदिर और बाबरी मस्जिद का विवाद सम्मानित न्यायालय के माध्यम से सर्वमान्य उत्कृष्ट फैसला आया, जिसका देश के सभी वर्गों ने तहे दिल से स्वागत किया। जिलाध्यक्ष श्री राजेंद्र कुमार केसरवानी जी ने कहा कि उनके समय काल में उत्तर प्रदेश में व्यापारियों और आम जनता को सम्मानित न्याय सदैव मिला और आज हम सभी को उनके द्वारा किए गए प्रेरणादायक सर्वोच्च कार्यों से प्रेरणा लेकर उचित पद चिन्हों पर चलना ही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। अंत में सभी ने खड़े होकर 2 मिनट का मौन धारण कर पूजनीय कल्याण जी की आत्मा की शांति और परिजनों के धैर्य शक्ति संभल हेतु ईश्वर से प्रार्थना की उपरोक्त बैठक में मुख्य रुप से *श्री लखन लाल बाबा जी, अश्विनी केशरवानी,श्री राजेंद्र कुमार शर्मा, श्री चंद्र प्रकाश पाल, श्री रजत सक्सेना, श्री सुरेश चंद केसरवानी, श्री संजीव जायसवाल, श्री सतीश सोनी, श्री सरदार कुलविंदर सिंह, श्री विनय सिंह,श्री राहुल श्याम गुप्ता, श्री सुनील जयसवाल, श्री अख्तर राइन, श्री प्रदीप यादव, श्री विनय जयसवाल, श्री मदन जयसवाल, श्री शिव बाबू , श्री शुभम जायसवाल, श्री संजय जैन,श्री नावेद हसन श्री बब्बू जयसवाल,श्री नन्हे पाल आदि अन्य कई लोग उपस्थित रहे।
प्रेषक:-
🔔 यह भी पढ़ें...
संजय सोनी



उत्तरप्रदेश








शेयर करें







































































