V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

रंजिश में फायरिंग, प्रधान का भतीजा जख्मी

ग्रामीणो ने दो हमलावरो को पकडा, पुलिस को सौपा
जेठवारा (नि.सं.)। जेठवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव पतुलकी स्थित ईट भट्टे के पास बाइक सवारो ने रंजशन फायरिंग करना शुरू कर दिया। इससे गोली लगने के कारण प्रधान का भतीजा जख्मी हो गया। जबकि बेटा बाल बाल बच गया। घटना के बाद ग्रामीणो ने दो हमलावरो को बाइक समेत पकड़ लिया। साथ ही पुलिस को सौप दिया। उधर घायल का इलाज जिला मेडिकल कालेज ले जाकर कराया जा रहा है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
जेठवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव सराय मकई की ग्राम प्रधान का भतीजा जैद 23 पुत्र मो. आजाद आज अपरान्ह करीब साढ़े चार बजे बाइक से जेठवारा की तरफ जा रहा था। उधर प्रधान का बेटा अयाज अहमद 32 पुत्र मो. वाहिद बैगनार कार से घर लौट रहा था। उसी समय पतुलकी स्थित ईट भट्ठा के पास दोनो की मुलाकात हो गया। दोनो वहां पर रूककर बात करने लगे। उसी समय चार बाइक से 7-8 लोग पहुंचे। साथ ही रंजिशन ताबड़ तोड़ फायरिंग करने लगे। गोली चलने की आवाज सुनकर तमाम स्थानीय लोग दौड़ पड़े। उधर जैद को गोली लग गई तथा लहूलुहान हो गया। जबकि अयाज अहमद बाल बाल बच गया। उधर ग्रामीणो को आते देख हमलावर भागने लगे। ग्रामीणों ने दौड़ाकर दो बाइक सवारो को पकड़ लिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणो ने पकड़े गए हमलावरो को पुलिस के हवाले कर दिया। उधर गंभीर रूप से जख्मी जैद को इलाज के लिए परिजन जिला मेडिकल कालेज ले गए है। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है। घटना की वजह पुरानी रंजिश बतायी जा रही है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

ग्रामीणो ने दो हमलावरो को पकडा, पुलिस को सौपा
जेठवारा (नि.सं.)। जेठवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव पतुलकी स्थित ईट भट्टे के पास बाइक सवारो ने रंजशन फायरिंग करना शुरू कर दिया। इससे गोली लगने के कारण प्रधान का भतीजा जख्मी हो गया। जबकि बेटा बाल बाल बच गया। घटना के बाद ग्रामीणो ने दो हमलावरो को बाइक समेत पकड़ लिया। साथ ही पुलिस को सौप दिया। उधर घायल का इलाज जिला मेडिकल कालेज ले जाकर कराया जा रहा है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
जेठवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव सराय मकई की ग्राम प्रधान का भतीजा जैद 23 पुत्र मो. आजाद आज अपरान्ह करीब साढ़े चार बजे बाइक से जेठवारा की तरफ जा रहा था। उधर प्रधान का बेटा अयाज अहमद 32 पुत्र मो. वाहिद बैगनार कार से घर लौट रहा था। उसी समय पतुलकी स्थित ईट भट्ठा के पास दोनो की मुलाकात हो गया। दोनो वहां पर रूककर बात करने लगे। उसी समय चार बाइक से 7-8 लोग पहुंचे। साथ ही रंजिशन ताबड़ तोड़ फायरिंग करने लगे। गोली चलने की आवाज सुनकर तमाम स्थानीय लोग दौड़ पड़े। उधर जैद को गोली लग गई तथा लहूलुहान हो गया। जबकि अयाज अहमद बाल बाल बच गया। उधर ग्रामीणो को आते देख हमलावर भागने लगे। ग्रामीणों ने दौड़ाकर दो बाइक सवारो को पकड़ लिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणो ने पकड़े गए हमलावरो को पुलिस के हवाले कर दिया। उधर गंभीर रूप से जख्मी जैद को इलाज के लिए परिजन जिला मेडिकल कालेज ले गए है। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है। घटना की वजह पुरानी रंजिश बतायी जा रही है।

Leave a Comment