एक महिला का पर्स गायब
बाबा बेलखरनाथ धाम I सावन के अंतिम शनिवार को भोर से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया लोग जलाभिषेक के लिए पहुंचने लगे साथ ही कुछ उचक्के भी सक्रिय हो गए ।जिसके चलते कंधई थाना क्षेत्र के आसलपुर गांव निवासी साधना पत्नी रमेश चौरसिया की चैन किसी ने खींच ली ।
थोड़ी देर बाद पट्टी कोतवाली क्षेत्र के पट्टी खास निवासी आशा की चेन चोरों ने उड़ा दिया। शोर मचाने पर चारों तरफ अफरा-तफरी मची तो इसी बीच कंधई थाना क्षेत्र के सरसीखाम गांव निवासी वंदना सरोज पुत्री राम सजीवन का पैसा गायब हो गया पुलिस व समिति के लोग काफी देर तक छानबीन करते रहे लेकिन क ही पता नहीं चला बेलखरनाथ धाम सेवा समिति के अध्यक्ष रमानाथ सिंह ने बताया कि समिति के सदस्य भोर से ही श्रद्धालुओं को दर्शन करने में मदद कर रहे हैं



उत्तरप्रदेश








शेयर करें













































































