प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। जिले में लगातार कई दिनो से हो रही बारिश से भले ही लोगो को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। वही इस बारिश से शहर के लोगो को खासी मुश्किलो का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह है कि शहर में जगह जगह जलभराव व गंदगी व्याप्त है। इससे कुछ मुहल्लो में तो लोगो को घर से बाहर निकलना भारी पड़ रहा है। ऐसे में इन समस्याओ के प्रति लापरवाह बने जिम्मेदारो के खिलाफ नगर वासियों में खासा आक्रोश है बताते चले कि बारिश होने पर जहां लोगो को भीषण गर्मी से राहत मिलती है। वही मौसम भी काफी सुहाना हो जाता है। उधर शहर में बारिश होने पर कई मुहल्लो की स्थिति नारकीय हो जाती है। सड़को के दोनो तरफ जहां नालो में पानी ऊपर बहने लगता है। वही आसपास गंदगी का अम्बार लगा है। इससे अधिक दयनीय हालत मुहल्लो को सड़क से जोड़ने वाली गलियो की है। गलियो में जलभराव के कारण स्थिति नारकीय बनी हुई है। वही दूसरी तरफ गंदगी का अम्बार तथा उसमें पैदा हो रही सड़न से पूरा का पूरा वातावरण दुर्गन्ध युक्त बना हुआ है। ऐसे में लोगो को घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। रोजमर्रा के काम काज के लिए बाहर निकलने वाले लोगो को मजबूरन गंदे पानी से होकर गिरते संभलते देखा जा रहा है। वही बात करे सब्जी मंडी, पूर्वी सहोदरपुर, रेलवे कालोनी ादि से लोग जलभराव व कीचड़ की समस्या से जूझ रहे है। बाजार जाने वाले लोगो को इन स्थानो पर नाक में रूमाल लगाकर जाना पड़ रहा है। लोगो का कहना है कि यदि बारिश के पहले इससे निपटने के लिए उचित व्यवस्था कर लिया जाए तो कम से कम इस नारकीय हालत से छुटकारा मिल जाए। यदि अब भी जिम्मेदार न चेते तो पूरे मौसम में लोगो को इसी बदतर हालत में रहना व

उत्तरप्रदेश

शेयर करें